यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे ने पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित, पानी मे फंसी स्कूली बस से किया था रेस्क्यू , SP ने भी सराहा

IMG 20240712 WA0007

कटनी। कल भीषण बारिश के दौरान मिशन चौक अंडर ब्रिज में स्कूल बस फंस जाने के कारण उसमें सवार दहशतजदा स्कूली छात्र-छात्राओं को कंधों में उठाकर सुरक्षित तरीके से बचाने वाले यातायात पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक  अभिजीत रंजन सीएसपी ख्याति मिश्रा ने सराहना की।

आज यातायात थाना में थाना प्रभारी राहुल पांडे ने पुष्पमाला पहनाकर मानवसेवा के इस अनुकरणीय कार्य पर सम्मानित किया गया तथा शाबाशी दी गई।सराहनीय कार्य के लिये यातायात थाने में पदस्थ एसआई राजकुमार झारिया, प्र आरक्षक प्रवीण सिंह, प्र विकास गर्ग का सम्मान किया गया।

इसे भी पढ़ें-  ब्यौहारी के बदरचुआ प्राथमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन के बाद बिगड़ी बच्चों की तबीयत; प्रशासन और शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा उपचार