FEATUREDLatestअंतराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

Tokyo Olympics 2020 Day-15 Live: नीरज चोपड़ा ने खत्म किया 100 साल का सूखा, एथलेटिक्स में दिलाया पहला गोल्ड

जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों के 15वें दिन नीरज चोपड़ा और बजरंग पूनिया ने कमाल कर दिखाया है।

नीरज ने भालाफेंक इवेंट में गोल्ड पर कब्जा जमाते हुए भारत को एथलेटिक्स में पहला गोल्ड मेडल दिलाया, वही बजरंग ने पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग के फ्रीस्टाइल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।

नीरज का दूसरा थ्रो 87.58 मीटर का था और उनका यह प्रयास उन्हें गोल्ड मेडल दिलाने के लिए काफी रहा। नीरज इसी के साथ ओलंपिक खेलों में मेडल मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। भारत का हालांकि गोल्फ में पहला मेडल जीतने का सपना टूट गया। ​महिला गोल्फर अदिति अशोक चौथे और अंतिम राउंड में चौथे स्थान पर रहीं और वह मामूली अंतर से मेडल जीतने से चूक गईं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम