Site icon Yashbharat.com

मुड़वारा स्टेशन प्लेटफार्म में यात्री से मारपीट तीन बदमाशों ने लूटे रुपये, शिकायत करने भटकता रहा युवक

Screenshot 20241016 003758 WhatsApp

कटनी। मुड़वारा स्टेशन प्लेटफॉर्म में मैहर की यात्रा के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहें एक यात्री के साथ तीन युवकों ने मारपीट करते हुए उसके पास रखे 1700 रुपये और बैग छीन कर भाग निकले।

जानकारी के अनुसार सागर निवासी नीलेश चौधरी आज सुबह मुड़वारा स्टेशन पहुँचा और मैहर जाने ट्रैन इंतजार कर रहा था। इसी दौरान तीन बदमाश उसके पास पहुँचे और मारपीट कर उसके पास रखे 1700 रुपये छीन लिए और यात्री का बैग भी पार कर दिया।

घटना के यात्री देर तक जीआरपी थाने में रिपोर्ट कराने भटकता रहा। लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

Exit mobile version