Wednesday, May 13, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

ट्रेन में चढ़ते समय महिला यात्री का पर्स चोरी करने वाला गिरफ्तार

कटनी। ट्रेन के प्लेटफार्म में लगने के बाद उसमें चढ़ रही एक महिला के पर्स से सोने चांदी के जेवर व नगदी लेकर फरार एक आरोपी को पकडऩे में रेल पुलिस को सफलता मिली है। रेल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है।

जीआरपी थाना प्रभारी अरूणा बहाने ने यशभारत डॉट काम को बताया कि 24 नवंबर शुक्रवार को प्लेटफार्म में गश्त के दौरान प्रेमनगर तिलक कॉलेज निवासी 47 वर्षीय हरीश पिता अर्जुनदास सिंधी को संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया गया और थाने लाकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में हरीश ने बताया कि लगभग एक माह पहले रेलवे स्टेशन मैहर मे एक महिला यात्री का ट्रेन चढ़ते कंधे में टंगे बैग की चैन खोल कर उसमें रखे सोने व चांदी के जेवर उसके द्धारा चोरी किए गए थे तथा आज भी वह चोरी की नियत से ही स्टेशन में घूम रहा था। पूछताछ करने के बाद रेल पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए जेवर बरामद किए गए और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

इनकी रही भूमिका

रेल पुलिस अधीक्षक सुश्री शमिाला प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी, उपपुलिस अधीक्षक लोकेश मारको, उपपुलिस अधीक्षक सारिका पांडे के दिशा निर्देश व मार्गदर्शन मेंं आरोपी को गिरफ्तार करने में जीआरपी थाना प्रभारी अरूणा वाहने, उप निरीक्षक रघुराज सिंह परमार, आरक्षक नबाव सिंह पटवा, सलमान खान व नरेश अहिरवार की भूमिका रही।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम