Latest

प्लाट में खड़े वाहनों से 80 हजार रूपए की बैटरी ले गए चोर, ट्रांसपोर्ट नगर में चोरों की गश्त

कटनी(YASHBHARAT.COM)। कुठला थाना अंतर्गत पुरैनी स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में एक प्लाट में खड़े वाहनों से बैटरी चोरी जाने की घटना प्रकाश में आई है। अज्ञात बदमाश प्लाट में खड़े वाहनों से लगभग 80 हजार रूपए कीमती 8 नग बैटरी लेकर चंपत हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आजाद चौक क्षेत्र निवासी अनिल पिता राधेश्याम आहूजा का पुरैनी स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में प्लाट है और प्लाट में वाहन खड़े रहते हैं। बताया जाता है कि प्लाट में खड़े वाहनों से अज्ञात चोर 8 नग बैटरी लेकर चंपत हो गए। चोरी गई बैटरी की कीमत 80 हजार रूपए बताई जाती है। पुलिस ने अनिल आहूजा की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Back to top button