Site icon Yashbharat.com

MP Board 12th Exam: केंद्रों पर रही चाक -चौबंद व्यवस्था, 83 परीक्षा केन्द्रों में 13 हजार 51 छात्रों ने दी परीक्षा, 156 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

school

MP Board 12th Exam: केंद्रों पर रही चाक -चौबंद व्यवस्था, 83 परीक्षा केन्द्रों में 13 हजार 51 छात्रों ने दी परीक्षा, 156 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।  माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा मंगलवार 6 फरवरी को आयोजित हायर सेकण्डरी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में जिले के 83 परीक्षा केन्द्रों में कुल 13 हजार 207 छात्रों में से 13 हजार 51 छात्रों नें परीक्षा दी।

इस जबकि 156 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा में नकल का कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के निर्देशानुसार जिले के सभी 83 परीक्षा केंद्रों में हिंदी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देशन में नियुक्त कलेक्टर प्रतिनिधियों द्वारा नियमानुसार कर्तव्यो का निर्वाहन किया जा रहा है।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री पृथ्वी पाल सिंह ने बताया कि कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देशन में जिले में बोर्ड परीक्षाएँ पूरी सुचिता के साथ आयोजित हो रही हैं। मंगलवार को आयोजित हायर सेकेंडरी की परीक्षा को निर्विघ्न संपन्न कराने गठित उड़नदस्ते सक्रिय रहे और परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर केंद्रों पर अपनी नजर बनाये रखी। किसी भी केंद्र में कोई संदिग्ध गतिविधियां नहीं मिली।

जिला शिक्षा अधिकारी एवं उनके दल द्वारा परीक्षा केन्द्र बाकल, कूडा, मरदानगढ़, बाहोरीबंद मॉडल एवं बहोरीबंद उत्कृष्ट स्कूल सहित कुंआ के परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण कर परीक्षा केन्द्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाकर आवश्यक निर्देश दिए गए।

Exit mobile version