Site icon Yashbharat.com

AAP मे टूट अभी बाकी है, 7 की जगह 8 सांसद आएंगे बीजेपी में!

IMG 20260424 WA0055

नई दिल्ली। आप अर्थात आम आदमीपार्टी मे टूट अभी बाकी है, 7 की जगह दरअसल 8 सांसद आएंगे बीजेपी में! जी हां राजनीतिक गलियारों में चर्चा पुख्ता है। अब आठवां कौन है यह सिर्फ बीजेपी या तो वो सांसद ही जानते हैं। दरअसल विलय पत्र में हस्ताक्षर नहीं होने से फिलहाल 7 सांसदों ने आप से किनारा किया है।

आम आदमी पार्टी को 2012 में अपने गठन के बाद से अबतक का सबसे बड़ा सियासी झटका लगा है. पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दो अन्य पार्टी सांसदों के साथ ‘आप’ छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं. इसके पहले उन्होंने पार्टी सांसदों के साथ भाजपा में विलय की घोषणा की था. यह भी एलान किया कि उनके साथ पार्टी के 2/3 राज्यसभा सांसद हैं. इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के सामने दिल्ली में भी विधायकों बड़ी टूट का खतरा मंडराने लगा है.

राघव चड्ढा ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी पर यह कहकर बम फोड़ दिया कि उनके साथ दो-तिहाई सांसद न सिर्फ पार्टी छोड़ रहे हैं, बल्कि इसका बीजेपी में विलय कर रहे हैं. राघव चड्ढा के साथ ऐसा करने वाले 6 अन्य सांसदों का भी नाम सामने आया है. लेकिन, बीजेपी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि असल में यह संख्या 8 होना है, जिनमें से एक ‘आप’ सांसद का अभी विलय पत्र पर हस्ताक्षर बाकी रह गया है.

Exit mobile version