केंद्रीय बजट महिलाओं के सशक्तिकरण की नई दिशा तय करेगा: सांसद विष्णुदत्त शर्मा,भाजपा द्वारा बजट 2026 पर महिला संवाद कार्यक्रम में बजट की खूबियों पर हुई विस्तृत चर्चा
केंद्रीय बजट महिलाओं के सशक्तिकरण की नई दिशा तय करेगा: सांसद विष्णुदत्त शर्मा,भाजपा द्वारा बजट 2026 पर महिला संवाद कार्यक्रम में बजट की खूबियों पर हुई विस्तृत चर्च
कटनी। केंद्रीय बजट को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा होटल स्वाद रेस्टोरेंट में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खजुराहो-कटनी लोकसभा सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि यह बजट देश की मातृ शक्ति के सशक्तिकरण की नई दिशा तय करेगा। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में महिलाओं का योगदान विश्व स्तर पर स्वीकार किया गया है। घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ देश के विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि आर्थिक मंदी के दौर में भी भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूती के पीछे देश की मातृ शक्ति की अहम भूमिका रही है, जिसे वैश्विक शोधों में भी रेखांकित किया गया है।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन, पूर्व विधायक अलका जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, डॉ. उमा निगम, सीए पारुल चमड़िया, सीए कीर्ति, डॉ. ऋतिका साहनी आहूजा, डॉ शैफाली गुप्ता, डॉ निधि बजाज, ममता गर्ग, सुनीता चौदहा, सीमा जैन सकूरा, रजनी गर्ग , संयोगिता त्रिपाठी तथा व्यवसायी नीति ठाकुर ने भी अपने विचार रखते हुए केंद्रीय बजट की विशेषताओं पर प्रकाश डाला और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। सभी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विकसित भारत की कल्पना को इस बजट के माध्यम से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने साकार किया है हमे गर्व है कि देश की नारी शक्ति ने लगातार नोवीं बार बजट प्रस्तुत कर महिला शक्ति का अहसास कराया है।
महिला संवाद के दौरान श्रीमती श्रेहा खंडेलवाल, वंदना गेलानी और अनुपमा सिंह ने बजट से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न रखे, जिन पर अतिथियों ने विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अंकिता तिवारी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री मनीष देव मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में श्यामली बैनर्जी द्वारा गीत प्रस्तुत किया एवं स्मृति दहायत द्वारा सरस्वती वंदना का गायन किया।
इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों में सांसद विष्णुदत्त शर्मा, जिलाध्यक्ष दीपक टंडन, विधायक प्रणय पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलका जैन, शशांक श्रीवास्तव, जिला महामंत्री मनीष देव मिश्रा तथा जिला उपाध्यक्ष अंकिता तिवारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में आशा कोहली, ऋचा गेलानी, नीलिमा असोढिया, शमीम बानो, शिल्पा जैन, संगीता मेघानी, मधु अग्रवाल, निशा मिश्रा, डॉ उषा पांडे, अनुपमा सिंह, हीरामणि बरसैया, शकुंतला सोनी, बीना बैनर्जी, शशि विश्वकर्मा, शांति शर्मा, वंदना यादव, सीता सोनी, सरला पांडे बबली तिवारी, अन्नपूर्णा दुबे, अंजिता तामिया, आकांक्षा बरसैया, रजनी सोनी, संगीता बर्मन, किरण ठाकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रही।








