Latest

कांग्रेस नेता हिमानी की हत्या का राज: बॉयफ्रेंड ने किया खुलासा, पढ़ें पूरी कहानी

कांग्रेस नेता हिमानी की हत्या का राज: बॉयफ्रेंड ने किया खुलासा, पढ़ें पूरी कहानी। हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. हिमानी की हत्या उसी के दोस्त ने की थी। वारदात के बाद वह दिल्ली फरार हो गया था. पुलिस ने आरोपी दोस्त को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. शुरूआती जांच में हत्यारे ने हत्या किए जाने का जुर्म कुबूल किया है. उसने हत्या किए जाने के बारे में भी बताया है. जांच में पता चला है कि आरोपी दोस्त हिमानी के साथ काफी समय से रिलेशनशिप में था. पुलिस के सामने आरोपी ने खुद को हिमानी का ब्वॉयफ्रेंड बताया है।

पुलिस आरोपी से हत्या किए जाने के बारे में पता कर रही है. प्रारंभिक जांच में ब्लैकमेल करने की बात भी सामने आई है. आरोपी ने कुबूल किया है कि वह हिमानी को काफी पैसे भी दे चुका था. इसके बावजूद वह बार-बार और अधिक पैसे की डिमांड कर रही थी. जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान सचिन के रूप में हुई है. वह रोहतक का रहने वाला है।

घर में की थी हत्या, सूटकेस में बंद कर फेंका

रोहतक पुलिस ने आरोपी को वारदात के 36 घंटे बाद दिल्ली से गिरफ्तार किया है. आरोपी ने हिमानी नरवाल की हत्या उसी के मकान में की थी. हिमानी विजयनगर स्थित किराए के मकान में रहती थी. उसके साथ उसकी मां और भाई भी रहता था. लेकिन वारदात वाले दिन दोनों नजफगढ़ गए हुए थे और हिमानी घर पर अकेली थी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी सचिन ने हिमानी को उसी के घर में हत्या की, फिर उसके शव को एक सूटकेस में बंदकर उसे घर से 800 मीटर की दूरी पर सांपला बस स्टैंड के समीप फ्लाईओवर के पास फेंक दिया था।

कांग्रेस की थी सक्रिय कार्यकर्ता

हिमानी नरवाल कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई थी. वह वकालत की पढ़ाई कर रही थी. हिमानी 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में सक्रिय रही थी. परिजनों के मुताबिक, हिमानी की शादी को लेकर उसके लिए लड़के की तलाश की जा रही थी. इधर, पुलिस की शुरूआती जांच में हिमानी का अफेयर सामने आया है और कातिल उसी का बॉयफ्रेंड है. पुलिस पूरी घटना का आज खुलासा करेगी.

 

Back to top button