Site icon Yashbharat.com

कटनी जेल का बंदी जबलपुर मेडिकल कॉलेज से फरार:डेंगू होने पर भर्ती हुआ था

madhya pradesh prisoner from Katni jail escaped from Jabalpur Medical College admitted after suffering from dengue 4 police personnel suspended

कटनी जेल का बंदी जबलपुर मेडिकल कॉलेज से फरार:डेंगू होने पर भर्ती हुआ थ

कटनी जेल का विचाराधीन कैदी जबलपुर के सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज से मंगलवार को भाग गया। बंदी यहां डेंगू होने पर भर्ती था। सुरक्षा में लगे 4 पुलिसकर्मियों को चकमा देकर वह टॉयलेट से भाग निकला। ड्यूटी में लापरवाही पर चारों पुलिसकर्मियों को कटनी एसपी ने सस्पेंड कर दिया है।

छोटू भूमिया उर्फ संतू (21) दहेज हत्या के मामले में कटनी जेल में बंद था। उसे 2022 में गिरफ्तार किया गया था। डेंगू होने पर 25 अक्टूबर को उसे कटनी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर 26 अक्टूबर को जबलपुर मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया गया।

 

आज हवालाती बंदी संतु की सुरक्षा में तैनात रक्षित केंद्र कटनी के आरक्षक अमित सिंह उसे टॉयलेट के लिए ले गए। उसने अंदर से टॉयलेट का गेट लगाया और बाजू वाले इमरजेंसी गेट से भाग निकला। पहले तो सुरक्षाकर्मियों ने उसकी तलाश की, नहीं मिलने पर गढ़ा थाने (जबलपुर) में जानकारी दी

Exit mobile version