Tuesday, May 26, 2026
Latest:
FEATUREDkatniLatestमध्यप्रदेश

एक चुटकी सिंदूर की कीमत’ अब यूपी सरकार बताएगी… जानिए कैसे

एक चुटकी सिंदूर की कीमत अब यूपी सरकार बताएगी… जानिए कैसे । ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को मोदी सरकार के ऑपरेशन सिंदूर को घर-घर तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब इसके तहत महिलाओं को उपहार के रूप में सिंदूर देगी. प्रदेश के भाजपा के सीनियर लीडर ने बताया कि 9 जून से इसकी शुरुआत होगी।

एक चुटकी सिंदूर की कीमत अब यूपी सरकार बताएगी… जानिए कैसे

बता दें कि साल 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा आम चुनाव होने हैं, जबकि 2026 में बिहार में विधानसभा का बिगुल बजेगा. ऐसे में उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल से घर-घर सिंदूर बांटने की योजना की शुरुआत होने की संभावना है. जिसे सियासत से जोड़कर देखा जा रहा है. लोगों का मानना है कि सिंदूर पर सियासी रंग चढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

दरअसल, मोदी सरकार अपनी योजनाओं को जनता के साथ जोड़ने और उसमें जनता को साझीदार बनाने की कला को बखूबी जानती है. इसके पहले भी देखा गया है है कि राम मंदिर निर्माण में हर घर से चावल और माटी जुटाने की योजना चलाई गई थी. जबकि, इसकी जिम्मेदारी फ्रंटल ग्रुप्स की थी. ऐसे ही महाकुम्भ के दौरान भी हर घर से अक्षत लिया गया था और फिर महाकुम्भ के बाद ज़्यादातर घरों में त्रिवेणी का जल भिजवाया गया था. अब नए प्रयोग से जनता को जोड़ने के लिए घर-घर सिंदूर भेजने की योजना है। एक चुटकी सिंदूर की कीमत अब यूपी सरकार बताएगी… जानिए कैसे

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि