Site icon Yashbharat.com

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम वासियों को दिलाई जल संरक्षण की शपथ

IMG 20250506 WA0069

कटनी-मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी के सेक्टर क्रमांक 2 कैलवारा कला अंतर्गत ग्राम घंघरी कला में नवांकुर संस्था के सेक्टर प्रभारी अनिल गौतम के समन्वय, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता विनीत सोंधिया और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति घंघरी कला के सहयोग से ग्राम में जल संरक्षण हेतु दीवार लेखन एवं चौपाल के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। श्रमदान करके स्थानीय अलोनी नदी के घाट की साफ सफाई की गई साथ ही ग्राम वासियों को नदी में किसी प्रकार का कचरा, विसर्जन सामग्री आदि नदी में न विसर्जन करने हेतु प्रेरित किया गया, एवं प्राकृतिक जल स्रोतों नदी तालाब बावड़ी आदि को संरक्षित रखने हेतु सहयोग करने का आह्वान किया गया। ताकि वर्तमान में अलोनी नदी में जल के अच्छे स्तर की स्थिति के जैसे ही सदैव नदी सदानीरा बनी रहे और ग्रामवासी उसका व्यवस्थित उपयोग कर सकें। तत्पश्चात जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वय बालमुकुंद मिश्र के द्वारा आयोजन में उपस्थित ग्राम वासियों को जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गई। श्रमदान के इस कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के सेक्टर प्रभारी अनिल गौतम, परामर्शदाता विनीत सोंधिया, प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष मेवालाल पटेल, व अन्य ग्राम वासियों सहित छात्र-छात्राओं का सहयोग प्राप्त हुआ।

Exit mobile version