Site icon Yashbharat.com

आईपीएल सट्टा कांड का मास्टरमाइंड अब भी पुलिस की पकड़ से दूर,गगन नाकरा की तलाश जारी, ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क से जुड़े शहर के कई बड़े नाम,खुलासों के संकेत

IMG 20260521 WA0029

आईपीएल सट्टा कांड का मास्टरमाइंड अब भी पुलिस की पकड़ से दूर,गगन नाकरा की तलाश जारी, ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क से जुड़े शहर के कई बड़े नाम,खुलासों के संके

कटनी। माधवनगर थाना क्षेत्र में उजागर हुए ऑनलाइन आईपीएल सट्टा कांड का मुख्य आरोपी गगन नाकरा अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस और साइबर सेल की लगातार दबिशों के बावजूद आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। मामले में अब कई बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि जांच में सट्टा नेटवर्क के तार अन्य शहरों और कई बैंक खातों से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। चर्चा यही भी है की पुलिस के निम्नस्तर के कुछ कर्मचारियों ने मुख्य आरोपी से सांठगांठ कर मामले को कमजोर करने की साजिश की जा रही है जिससे आने वाले नामो का खुलासा ना हो सके l

गौरतलब है कि हाल ही में माधवनगर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालित करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मोबाइल फोन, लैपटॉप, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, स्वाइप मशीन और हिसाब-किताब से जुड़े दस्तावेज जब्त किए थे। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया था कि पूरे नेटवर्क का संचालन गगन नाकरा के इशारे पर किया जा रहा था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि ऑनलाइन सट्टे के इस नेटवर्क में बड़ी रकम का लेनदेन विभिन्न बैंक खातों के जरिए किया जा रहा था। साइबर सेल अब मोबाइल डेटा, बैंक ट्रांजेक्शन और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही है। आशंका जताई जा रही है कि इस रैकेट से जिले के अलावा बाहरी राज्यों के लोग भी जुड़े हो सकते हैं। इधर, मुख्य आरोपी गगन नाकरा के फरार रहने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। शहर में चर्चा है कि आखिर पुलिस दबिश के बावजूद आरोपी पुलिस की पकड़ से कैसे बच निकला। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की आर्थिक जांच भी कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में कई और नाम सामने आ सकते हैं तथा कुछ अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी संभव है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version