Site icon Yashbharat.com

IPL 2025 Suspended आईपीएल के 18वें सीजन में फाइनल सहित अब कुल 16 मुकाबले शेष थे, ग्रुप चरण का अंतिम मैच 18 मई को होना था

enjoy ipl on 43 inch low budget cheapest and best 1599567466

IPL 2025 Suspended आपीएल सीजन का आगाज 22 मार्च को गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच कोलकाता के ईडेन गार्डेंस में हुए मुकाबले से हुआ था। सीजन की शुरुआत शानदार रंगारंग कार्यक्रम से हुई थी जिसमें बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका श्रेया घोषाल, अभिनेत्री दिशा पाटनी ने प्रस्तुति दी थी। 10 टीमों के बीच 13 स्थानों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच खेले जाने थे, इनमें नॉकआउट राउंड भी शामिल है। 

आईपीएल 2025 का सीजन अपने आखिरी चरण में चल रहा था। इस सीजन अब तक कुल 58 मुकाबले खेले जा चुके थे जिसमें पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार को रद्द हुआ मैच भी शामिल है। आईपीएल के 18वें सीजन में फाइनल सहित अब कुल 16 मुकाबले शेष थे। ग्रुप चरण का अंतिम मैच 18 मई को होना था। इस दिन सीजन का आखिरी डबल हेडर भी था। दोपहर में लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से लखनऊ में होना था, जबकि शाम को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच अहमदाबाद में होने वाले मैच से ग्रुप चरण समाप्त हो रहा था। 20 मई से प्लेऑफ चरण की शुरुआत होनी थी और 25 मई को ईडेन गार्डेंस पर खिताबी मुकाबला खेला जाना था।

आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने गुरुवार रात बताया था कि मौजूदा स्थिति में आईपीएल का 18वां सत्र जारी रहेगा, लेकिन स्थिति को गंभीरता को देखते हुए अब बीसीसीआई ने इसे स्थगित करने का फैसला किया है। मालूम हो कि लड़ाकू विमानों, ड्रोन, रॉकेट व मिसाइलों के जरिए पाकिस्तान ने गुरुवार रात 8 से 10 बजे के बीच जम्मू, पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर व जैसलमेर के सैन्य ठिकानों और आयुध केंद्रों पर हमले की कोशिश की थी। भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के चार लड़ाकू विमान मार गिराए।

 

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ पाकिस्तान में चलाए गए भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने गुरुवार की रात भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सेनाओं ने पूरी तरह नाकाम कर दिया था। दोनों देशों के बीच तनाव को देखते हुए आईपीएल का जारी रहना संशय में दिख रहा था और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आखिरकार इसे स्थगित करने का फैसला लिया।

Exit mobile version