
- DLG चैंपियंस लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक फाईनल मुकाबले में आनपेसिव इंडियन टीम की शानदार जीत
- बीसीसी रायल्स-आनपेसिव इंडियन के बीच खेला गया फाईनल मैच
- तरूण होतवानी को मिला प्लेयर आफ द मैच का खिताब,9 वर्ष के बिहान बजाज का शानदार प्रदर्शन
कटनी।ग्रीष्मकालीन डीएलजी चैंम्पियन लीग कटनी क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार भव्य आयोजन के आज फाईनल मुकाबला बीसीसी रायल्स-आनपेसिव इंडियन के बीच खेला गया।आनपेसिव इंडियन टीम ने शानदार पारी खेलते हुये बिना नुकसान के 8ओवर में 151रनों का तगडा स्कोर खडा किया तरून होतवानी ने 91रन शुभम ने 50रन सलिल जैन ने 34रनों की पारी खेली ।
जवाब में बीसीसी रायल्स ने 8ओवर में 4विकेट खोकर 61रन बनाये।क्रिकेट लीग कार्यक्रम के श्री मोती बजाज एवं उनके 9वर्षीय पुत्र बिहान बजाज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक चौका मारा और नाट आऊट रहे।आनपेसिव इंडियन टीम को विजेता घोषित किया गया। फाईनल मैच में मुख्यातिथि समाजसेवी भगवान दास माहेश्वरी एवं श्रीमति नूपूर धमेचा ने विजेता टीम को 50000और उपविजेता टीम को 25000की नगद राशि शील्ड से सम्मानित किया।
क्रिकेट लीग कार्यक्रम के मौसूफ बिट्टू, मोती बजाज ने अतिथि व टीम आनर एवं डीएलजी माल के डायरेक्टर दर्शन लाल गेई उद्योग पति समाजसेवी मनीष गेई, अजय गेई एवं टीम आनर के खेल के प्रति सराहनीय भूमिका का निर्वहन करने पर कहा कि खेल प्रतिस्पर्धा से प्रतिभायें निखरती है।
ग्रीष्मकालीन डीएलजी चैंम्पियन लीग कटनी क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन से खेल जगत में एक नयी ऊर्जा कटनी संचार हुआ है। मैच में खिलाड़ियो ने शानदार प्रदर्शन किया।टूर्नामेंट में भगवान दास माहेश्वरी, कटनी कला वाणिज्य महाविद्यालय के डायरेक्टर जय चड्डा, संजय गिरी, प्रहलाद गट्टानी, हरीश राजपाल, ऋषभ मित्तल, राघव माहेश्वरी, सौरभ टहलरमानी, देवाशीष चड्ढा, प्रियंका बिट्टू, स्वप्निल बजाज, पप्पू बाजपेई, अनुज तिवारी, मुकेश मुल्तानी,अनिल लालवानी सहित टीम बडी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही।








