Tech

Instagram का नया अपडेट: अब पोस्ट किए गए कमेंट 15 मिनट तक बार-बार कर सकेंगे एडिट

Instagram का नया अपडेट: अब पोस्ट किए गए कमेंट 15 मिनट तक बार-बार कर सकेंगे एडिट। Instagram ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर रोलआउट किया है, जिसके तहत अब यूजर्स पोस्ट किए गए कमेंट को 15 मिनट के भीतर कई बार एडिट कर सकते हैं। कंपनी ने एडिट की संख्या पर कोई सीमा तय नहीं की है, जिससे यूजर्स अपनी जरूरत के अनुसार बदलाव कर सकेंगे।

8% तक FD ब्याज का मौका: Small Finance Banks दे रहे बड़ा रिटर्न, ₹5 लाख तक पैसा सुरक्षित;, जानें पूरी डिटेल

Instagram का नया अपडेट: अब पोस्ट किए गए कमेंट 15 मिनट तक बार-बार कर सकेंगे एडिट

यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है जो जल्दबाजी में कमेंट करते समय गलतियां कर देते हैं। पहले जहां कमेंट एडिट करने का विकल्प नहीं था, अब यूजर्स आसानी से अपनी बात को सुधार सकते हैं।

 कैसे काम करेगा नया फीचर?

यूजर्स को अपने पोस्ट किए गए कमेंट के नीचे एक नया “Edit” ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर टैप करने के बाद एक पॉप-अप खुलेगा, जिसमें टेक्स्ट को बदलकर सेव किया जा सकेगा।

 क्या हैं इसकी सीमाएं?

  • इमेज वाले कमेंट में सिर्फ टेक्स्ट ही एडिट किया जा सकेगा
  • इमेज में कोई बदलाव नहीं होगा
  • एडिट किए गए कमेंट के साथ “Edited” का ग्रे लेबल दिखाई देगा
  • एडिट हिस्ट्री देखने का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा

लंबे इंतजार के बाद आया फीचर

Instagram ने भले ही पोस्ट कैप्शन एडिट करने का फीचर पहले ही दे दिया था, लेकिन कमेंट एडिट करने का विकल्प अब जाकर जोड़ा गया है।यह अपडेट यूजर्स को कमेंटिंग में ज्यादा कंट्रोल और सुविधा देगा, हालांकि एडिट हिस्ट्री न होने की कमी अभी भी बनी रहेगी।

Back to top button