Latestमध्यप्रदेश

खुशखबरी: मध्य प्रदेश की ‘Ladli Behna Yojana’ की 35वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में ₹1,500

खुशखबरी: मध्य प्रदेश की ‘Ladli Behna Yojana’ की 35वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में ₹1,500। मध्य प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक महिलाओं के लिए खुशियों भरा रविवार आने वाला है। मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav 12 अप्रैल को सीहोर जिले के आष्टा से ‘Ladli Behna Yojana’ की 35वीं किस्त जारी करेंगे। इस बार भी प्रदेश की बहनों के बैंक खातों में ₹1,500 की सम्मान राशि सीधे अंतरित की जाएगी। यह राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।

 अब तक 34 किस्तें जारी

सरकार अब तक इस योजना के तहत 34 सफल किस्तें जारी कर चुकी है और यह 35वीं किस्त होगी। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। यह योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है, जिससे लाखों परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम