मंदिरों को निशाना बनाने वाला चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार, कटनी और पन्ना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 30 लाख का मशरूका बरामद

कटनी(YASH BHARAT.COM)। जिले में मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। कटनी एवं पन्ना जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मंदिरों में चोरी करने वाले शातिर गिरोह के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 30 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण, भगवान के मुकुट, छत्र एवं अन्य धार्मिक गहने बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, 6–7 जनवरी की दरम्यानी रात थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित बाबाघाट मंदिर में चोरी की घटना हुई थी। अज्ञात चोर मंदिर का ताला तोड़कर भगवान का मुकुट व छत्र चोरी कर ले गए थे। मामले में थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि उसी रात थाना रंगनाथनगर में पल्सर मोटरसाइकिल चोरी तथा थाना कुठला क्षेत्र के चाका तिराहा स्थित हनुमान मंदिर में भी चोरी की वारदात हुई थी। तीनों घटनाओं की समानता को देखते हुए पुलिस को संगठित गिरोह की संलिप्तता की आशंका हुई। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज एवं सायबर सेल की तकनीकी सहायता से आरोपियों की पहचान की। कटनी व पन्ना पुलिस की संयुक्त टीम ने देवेन्द्रनगर स्थित पटेल ढाबा से 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने कटनी में 3 एवं पन्ना जिले में 11 चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त 6 कटर, 4 मोटरसाइकिल और 8 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 4.95 लाख रुपये है पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिला कटनी एवं जिला पन्ना में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वालो आरोपियों के नाम
- हृदेश उर्फ हिरदेश लखेरा पिता श्री रामलाल लखेरा उम्र 27 साल निवासी ग्राम बंधूर थाना सलेहा जिला पन्ना (म.प्र.) (थाना कोतवाली, रंगनाथनगर एवं कुठला के मामले के आरोपी)
- शैलेन्द्र चौबे पिता रामचरण चौबे उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम फुलदरी थाना देवेन्द्रनगर जिला पन्ना (थाना कोतवाली, रंगनाथनगर एवं कुठला के मामले के आरोपी)
-
वीरेन्द्र चौबे उर्फ बीरू पिता रामचरण चौबे उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम फुलदरी थाना देवेन्द्रनगर जिला पन्ना (म.प्र.) (थाना कोतवाली, रंगनाथनगर एवं कुठला के मामले के आरोपी)
-
धीरेन्द्र चौबे उर्फ बीरू पिता रामचरण चौबे उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम फुलदरी थाना देवेन्द्रनगर जिला पन्ना (म.प्र.) (थाना कोतवाली, रंगनाथनगर एवं कुठला के मामले के आरोपी)
-
विष्णुकांत सोनी पिता श्री हजारीलाल सोनी उम्र 31 साल निवासी ग्राम गंज थाना सलेहा जिला पन्ना (म.प्र.)
-
कुंजीलाल चौधरी पिता मिहीलाल चौधरी उम्र 29 वर्ष निवासी बिरसिंहपुर थाना पवई जिला पन्ना
-
सुरेन्द्र सोनी पिता चन्द्रिका प्रसाद सोनी उम्र 30 वर्ष निवासी इटांय थाना पवई जिला पन्ना (म.प्र.)
इनकी रही भूमिका
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक डा. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कोतवाली निरी. राखी पाण्डेय, थाना प्रभारी निरी. राजेन्द्र मिश्रा, थाना प्रभारी रंगनाथनगर उनि. अरूणपाल सिंह, थाना प्रभारी एन.केे.जे. उनि. रूपेन्द्र सिंह राजपूत, उनि. प्रतिक्षा सिंह चंदेल, प्र.आर. रामपाल बागरी, अनिल सेंगर, वीरेन्द्र सिंह, पुष्राज सिंह, आर. दीपक तिवारी, अजय प्रताप सिंह, अमित सिंह, उपेन्द्र सिंह, मंसूर हुसैन, दिनेश सेन, मोहन मण्डलोई, अजीत सिंह थाना रंगनाथनगर से प्र.आर. गोविंद कुदरहा एवं सायबर सेल से आर. अजय शंकर साकेत की अहम भूमिका रही।








