Site icon Yashbharat.com

मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को केशलेस उपचार की सुविधा मोहन सरकार की बहुत बड़ी देन, डा.मोहन यादव कर्मचारी हितेषी मुख्यमंत्री की दौड़ में निकल रहे आगे

IMG 20250530 WA0017

कटनी। मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव की सरकार ने प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को केशलेस उपचार की सुविधा प्रदान करने से कर्मचारी जगत में हर्षोल्लास का वातावरण साफ नजर आता है। जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश अधिकारी -कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय प्रवक्ता कुंवर मार्तण्ड सिंह राजपूत ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों पर मेहरबान मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया द्वारा कर्मचारीयों और उनके परिजनों के इलाज हेतु 20 लाख रूपये तक के खर्चे की व्यवस्था शासकीय कोष से करने हेतु, स्वास्थ्य बीमा योजना के धमाकेदार शुरुआत से कर्मचारियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने से कर्मचारी जगत हर्षित और गौरवान्वित है। अभी कुछ ही दिन पहले मोहन सरकार द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों को मिलने वाले दशकों पुराने जीर्ण- शीर्ण भत्तों को पुनरीक्षित कर कर्मचारी जगत को आशा के अनुरूप राहत प्रदान की गयी थी। अब एक और नयी सौगात कर्मचारियों तथा पेंशन भोगीयों व उनके आश्रितों के इलाज से जुड़ी सुविधा प्रदान करने से प्रदेश के कर्मचारी इन दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री को किसी मसीहा से कम नहीं मान रहे हैं। इस योजना के शुरू होते ही प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के मान्यता प्राप्त सर्व सुविधायुक्त चिकित्सालयों की एक लंबी सूची जारी की गयी है,जहाँ प्रदेश का कर्मचारी और उनके आश्रित बगैर किसी आर्थिक बोझ के अपना और अपने आश्रितों का मुफ्त में इलाज करा सकेंगे। इस योजना का कर्मचारीऔर पेंशनधारी ही नहीं बल्कि उनके आश्रित और उनके परिजन भी क्रमशः बीस लाख और पांच लाख तक का बीमा लाभ उठा सकेंगे। इससे कर्मचारियों को गंभीर बि मारियों के इलाज में जबरजस्त लाभ मिलना किसी बरदान से कम नहीं माना जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा कर्मचारियों के हित में लिये गये इस अभूतपूर्व निर्णय का विभिन्न कर्मचारी संगठनों के साथ साथ अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ की जिला इकाई द्वारा स्वागत करते हुए, प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार जताया गया है। संयुक्त मोर्चा संघ के संस्थापक सरमन तिवारी, जिलाध्यक्ष आर.के.बत्रा, सचिव हरप्रीत सिंह ग्रोवर, सुनील मिश्रा, संजय मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, दिलीप प्यासी, सुरेश पाण्डेय, के.सी.सिंग, दादूराम पटेल, धर्मेंद्रधरण त्रिपाठी, के. के. गुप्ता,अनुज दाहिया, अवधेश दाहिया पूर्नेश उइके, अखिलेश मेहरा, के.एल.श्रीवास्तव, शिव कुमार सोलंकी, गणेश शंकर गर्ग, रामाधार गौतम, संजय श्रीवास्तव, सोहन लाल चौधरी, प्रदीप तिवारी, आशीष उरमलिया, अजय पटेल, अशोक यादव,आनन कोरी, कमलकांत जायसवाल, राजेश सिंह, अजय गौतम, हरीश सक्सेना सहित सैकड़ो अधिकारी-कर्मचारी जगत से जुड़े पदाधिकारीयों द्वारा आदेश का स्वागत करते हुए सभी का साफ कहना है, कि इस बीमा योजना से न केवल कर्मचारियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित होगी बल्कि इससे उनमें अपने शासकीय दायित्वों के प्रति आत्म विश्वास और समर्पण की भावना भी द्विगुणित होना तय है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री द्वारा दी प्रदान की गयी सौगात पर विभिन्न संगठनो द्वारा गत दिवस प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री के सम्मान में रखे गये स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा स्पष्ट किया गया कि, वे प्रदेश के कर्मचारियों की हर छोटी बड़ी समस्यायों के निराकरण हेतु प्रतिबद्ध हैं, भविष्य में भी कर्मचारियों के हित संवर्धन से जुड़े चमत्कारिक फैसले अधिकारी -कर्मचारीयों को देखने को मिलेंगे।

Exit mobile version