सेवानिवृत्त हो रहे चार कर्मचारियों को निगम परिवार द्वारा दी गई भावभीनी विदा
कटनी – नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक ने मंगलवार को नगर निगम के मेयर इन काउंसिल सभागार कक्ष में आयोजित चार कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि निगम परिवार से आज हमारे बीच के चार कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे है। शासन नियमानुसार शासकीय कर्मचारी को निश्चित सेवा के उपरांत सेवा से निवृत्त होना ही पडता है। कार्यक्रम के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य मेयर इन काउंसिल सदस्य सुभाष साहू, पार्षद सर्व श्री राजेश भास्कर,शशिकांत तिवारी, ओमप्रकाश बल्ली सोनी, सचिन बहरे, सहित अन्य जनों की मौजूदगी रही।
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों क्रमशः लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री अश्विनी पाण्डेय, सहित जलप्रदाय कर्मचारी पुरुषोत्तम यादव, स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ श्री रविन्द्र एवं श्री तुलाराम को निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक एवं निगम पार्षदों ने पुष्पहारों से स्वागत कर शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनके स्वातवों का भुगतान कर उज्जवल भविष्य अच्छे स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त हो रहे साथियों के योगदान को याद करते हुए तिलक एवं पुष्पमाला पहनाकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।
निगमाध्यक्ष ने उपयुक्त श्री गुप्ता जी को सेवानिवृत्त होने वाले समस्त अधिकारी-कर्मचारियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए पेंशन, एन.ओ.सी. एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजीय कार्यवाही समयबद्ध एवं प्राथमिकता के साथ पूर्ण करनें के निर्देश दिए, ताकि अधिकारी-कर्मचारियों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
उक्त अवसर पर उपायुक्त श्री शैलेष गुप्ता प्रभारी कार्यपालन यंत्री अधिकारी सुधीर मिश्रा, असित खरे, अंशुमान सिंह, सहायक यंत्री सुनील मिश्रा,अनिल जायसवाल,उपयंत्री संजय मिश्रा,पवन श्रीवास्तव, मृदुल श्रीवास्तव, कार्यालय अधीक्षक नागेन्द्र पटेल, अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह बघेल, स्टेनो आयुक्त आलोक तिवारी, निगम सचिव पारसनाथ प्रजापति, ई गवर्नेंस प्रभारी संदीप पाठक सहित अन्य निगम के कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के परिवार जनों की उपस्थिति रही।