Saturday, May 16, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

क्रिसमस पर्व को लेकर नगर के मसीही समाज ने की तैयारी तेज रंगीन रोशनी से नहाए गिरजाघर

क्रिसमस पर्व को लेकर नगर के मसीही समाज ने की तैयारी तेज रंगीन रोशनी से नहाए गिरजाघ

कटनी-प्रभु इशु के जन्मदिवस क्रिसमस पर्व को लेकर नगर के मसीही समाज ने तैयारी प्रारंभ कर दी हैं। घरों में क्रिसमस ट्री सजाए जा रहे हैं तो नगर के चर्च भी रंगीन रोशनी से नहाए हैं। बुधवार की रात 12 बजे से ही इशु के जन्मदिवस की खुशियां शुरू हो जाएंगी और चर्च में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन हाेगा। केक काटकर जन्मदिन की खुशी समाज के लोग मनाएंगे। शहर के सीएनएन चर्च, सेंटपाल चर्च, लखेरा चर्च सहित अन्य स्थानों पर तैयारी की गई है। सेंटपाल चर्च परिसर में प्रभु इशु के जन्मदिन पर आधारित अलग-अलग झांकियां तैयार की गई हैं तो क्रिसमस ट्री बनाकर उसे भी आकर्षक रूप से सजाया गया है। सीएनएन चर्च में विशेष साज सज्जा के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। क्रिसमस पर्व पर चर्च में सुबह भी विशेष प्रार्थना होगी और उसके बाद पूरे दिन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि