katni

जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर किया न्यायालय पेश

जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर किया न्यायालय पेश

कटनी। अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक  कटनी के निर्देशन व  मनोज केडिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री के.पी. सिंह अनुविभागीय अधिकारी महोदय वि.गढ़ के मार्गदर्शन में थाना कैमोर पुलिस द्वारा पनिहाई बस स्टैंड के पास मुखबिर की सूचना पर जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 188 ताहि के तहत कार्यवाही की गई है।

कार्यवाही का विवरण –

20 जनवरी को मुखबिर सूचना के आधार पर थाना कैमोर पुलिस द्वारा श्रीमान जिला दंडाधिकारी महोदय कटनी के जिलाबदर आदेश का उल्लंघन कर थाना कैमोर क्षेत्र मैं घूम रहे आरोपी अमर सिसोदिया पिता कैलाश सिसोदिया उम्र 27 साल नि खलवारा बाजार थाना कैमोर को धारा 188 ताहि के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय वि.गढ़ के समक्ष पेश किया गया माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया ।

उक्त कार्यवाही में – स उ नि अखिलेश मिश्रा, प्र आर 425 रमेश सिंह, प्र आर 206 चंद्रभान विश्वकर्मा, आर 739 विनोद, आर 508 विक्रम सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Back to top button