श्रद्धा, भक्ति व आस्था के साथ मनाया गया जैन धर्म के 23वे तीर्थकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्षकल्याण महोत्सव एवं मुकुट सप्तमी पर्व
कटनी(यशभारत.काम)। जैन धर्म के 23 वे तीर्थकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्षकल्याण महोत्सव एवं मुकुट सप्तमी पर्व बड़ी धूमधाम एवं श्रद्धाभक्ति के साथ मनाया गया। यह पर्व श्री 1008 पार्श्वनाथ दिग. जैन बड़े मंदिर में नगर में चर्तुमास कर रहें प.पू.श्री 108 पदम सागर महाराज के सानिध्य में मनाया गया। इस अवसर पर निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य शरद कुमार सतीश कुमार सरावगी, कमल कुमार जैन कोयला वाले, राकेश कुमार दीपक कुमार, सुरेन्द्र कुमार सुदीप कुमार मोदी तथा शांतिधारा करने का सौभाग्य सतीश कुमार राकेश कुमार मोदी, देवचंद सुधीर कुमार सुनील कुमार, राकेश मोदी, सतीश मोदी, अभय कुमार चक्रेश कुमार राजेश कुमार सर्वज्ञ, एडवोकेट प्रकाशचंद पटोरिया, पवन कुमार कोयला, दिनेश कुमार आयुष कुमार ट्रान्सपोर्ट को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर प.पू. मुनिश्री पदम सागर महाराज ने चर्चा करते हुये बतलाया कि भगवान पार्श्वनाथ के ऊपर कमट के जीव ने लगातार 10 भव तक उपसर्ग किया। जिसे समतापूर्वक सहन करने के पश्चात् आज के दिन पार्श्वनाथ भगवान को मोक्ष पद प्रप्ति हुई। मुनि श्री ने आगे कहा कि अपने धर्मयातन एवं तीर्थो की सुरक्षा के लिये पुख्ता प्रबंध करने होगे तभी हमारे मंदिर एवं तीर्थ सुरक्षित रहेगें। कार्यक्रम का संचालन विकास शास्त्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या मेंं जनसमुदाय उपस्थित रहा। हाउसिंग बोर्ड जैन मंदिर में भी अभिषेक करने का सौभाग्य स.सि.प्रसन्न कुमार, स.सि.सुधीर कुमार, सुबोध कुमार, दिलीप कुमार, योगेश कुमार, स.सि.संदीप जैन, को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी कैलाश जैन सोगानी द्वारा किया गया।