Latest

Terror Funding Case : शब्बीर शाह, आसिया अंद्राबी को गिरफ्तार करने की NIA को मिली मंजूरी

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और ईडी को बड़ी सफलता मिली है। दोनों को इस मामले में जम्मू-कश्मीर के अलगाववादियों आसिया अंद्राबी, मसरत आलम और शब्बीर शाह को गिरफ्तार करने की मंजूरी मिल गई है।

इसके बाद अब एनआईए पत्थरबाजी और आतंकी फंडिंग मामले में जांच एजेंसी इन आरोपियों को एक साथ बैठाकर पूछताछ की जा सकेगी। जांच एजेंसियों ने तीनों आरोपियों की 15 दिन की कस्टडी की मांग की है।

बता दें कि एनआईए और ईडी ने एनआईए की स्पेशल कोर्ट के सामने गुहार लगाई थी। अधिकारियों के अनुसार ईडी और एनआईए ने आसिया और शब्बीर के बीच आतंकी फंडिंग मामले में लिंक तलाशी है। फिलहाल दोनों मुंबई की तिहाड़ जेल में हैं। वहीं मसरत आलम को पेशी के लिए आज ही एनआईए कोर्ट के सामने पेश किया गया है।

बता दें कि एनआईए ने 30 मई 2017 को हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अज्ञाक सदस्यों समेत अलगाववादियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इन लोगों के खिलाफ हिज्ब, दुख्तरान-ए-मिल्लत और लश्कर जैसे पेशेवरों के संगठनों के आतंकवादियों के साथ संबंध रखने का आरोप था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply