Terror Alert : 5 अगस्त को बड़ी वारदात की फिराक में आतंकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
Terror Alert: देश में अभी से 5 अगस्त की तारीक का सबदूर जिक्र हो रहा है।
इसके दो कारण है।
साल भर पहले इसी दिन जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35ए हटाने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया था।
और दूसरा- 5 अगस्त को ही अयोध्या में राम जन्मभूमि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन करेंगे। इस बीच, खुफिया एजेंसियों के हवाले से खबर है कि आतंकी इस दिन हमले को अंजाम दे सकते हैं।
इसके चलते सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। जानकार के मुताबिक, 5 अगस्त को आर्टिकल 370 और 35ए के निरस्त होने की पहली सालगिरह पर पाक प्रशिक्षित आतंकी जम्मू-कश्मीर में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।
जम्मू-कश्मीर से जुड़ी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने आतंकियों पर दबाव बना रही है कि वे 5 अगस्त को किसी बड़ी साजिश को अंजाम दें। अधिकारियों के मुताबिक, उनको इस बारे में पुख्ता इनपुट मिले हैं।
आशंका है कि आतंकी सुरक्षा बलों या नेताओं को निशाना बना सकते हैं।

