Latest

Tejas Train तेजस ट्रेन 23 नवंबर से होंगी बन्द

Tejas Train : देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस का संचालन 23 नवंबर से अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। यात्रियों के लिए कुछ दिन यह पसंदीदा ट्रेन बनी रही। लखनऊ-नई दिल्ली के बीच चल रही तेजस का संचालन IRCTC के जिम्मे था। कोरोना काल में 23 नवंबर के बाद 20 से 30 यात्री ही रोजाना सीटों की बुकिंंग करा रहे थे। ट्रेन में यात्री न के बराबर जा रहे थे। फ्लैक्सी किराये से महंगा सफर यात्रियों को राहत नहीं दे सका। ऐसे में रेलवे बोर्ड ने IRCTC को 23 नवंबर से अगले आदेश तक ट्रेन को निरस्त करने के आदेश दिए हैं। यह ट्रेन पहली बार 4 अक्टूबर को पहली बार लखनऊ से यात्रियों के साथ चली थी।

इस ट्रेन के लिए टिकट बुकिंग 21 सितंबर से शुरू हो चुकी थी। लखनऊ से नई दिल्ली का एसी चेयरकार का शुरुआती किराया 1125 रुपये रखा गया था। जबकि चार अक्टूबर को शताब्दी एक्सप्रेस का चेयरकार का किराया 1180 रुपये था। तेजस स्पेशल का एक्जक्यूटिव क्लास का लखनऊ से नई दिल्ली का किराया 2310 रुपये था। शताब्दी एक्सप्रेस में अनुभूति कोच का किराया 2255 रुपये चल रहा था। इस लिहाज से तेजस के यात्रियों को 55 रुपये ज्यादा देने होते थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम