Site icon Yashbharat.com

Tamil Nadu Fataka Blast: तमिलनाडु में पटाखा फैक्टरी में धमाका, हादसे में सात लोगों की मौत

04 09 2020 tamil nadu blast 20707232 131635763

कुड्डालोर। तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कुड्डालोर जिले की एक पटाखा फैक्टरी में धमाका (Blast in Firecrackers Factory) हुआ है। इस धमाके में सात लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक हादसे में तीन लोग जख्मी भी हुए हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि विस्फोट में मरने वालों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं। यह घटना कटुमन्नारकोली के कुरुंगुडी गांव में हुई। धमाके का वजह से इमारत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके की वजह पता लगाने के लिए जांच अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। यह हादसा कुड्डालोर जिले के कट्टूमन्नारकोली में है, यह जगह राजधानी चेन्नई से 190 किलोमीटर दूर है।

Updating…

Exit mobile version