Monday, April 6, 2026
Latest:
Latest

Tamatar Free एमपी में टमाटर की बंपर फसल: किसानों का अनोखा एलान – “फ्री में ले जाओ!”

Tamatar Free एमपी में टमाटर की बंपर फसल: किसानों का अनोखा एलान – “फ्री में ले जाओ!”  जबलपुर के ग्रामीण इलाकों में टमाटर और शिमला मिर्च उगाने वाले किसान इन दिनों भारी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। इस साल टमाटर की बंपर पैदावार हुई है, लेकिन बाजार में इसके दाम इतने गिर गए हैं कि किसानों को लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। वही कटनी में फुटकर बाजार में 60 रुपये पसेरी का भाव बिक रहा है।

आलम यह है कि कई किसान तो अपने खेतों से टमाटर मुफ्त में बांट रहे हैं, क्योंकि उन्हें तोड़ने और मंडी तक ले जाने का खर्च भी नहीं मिल पा रहा है। इस साल जबलपुर के ग्रामीण क्षेत्र में टमाटर के दाम किसानों की कमर तोड़ रहे हैं।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि