Tamatar Free एमपी में टमाटर की बंपर फसल: किसानों का अनोखा एलान – “फ्री में ले जाओ!”

tomato

Tamatar Free एमपी में टमाटर की बंपर फसल: किसानों का अनोखा एलान – “फ्री में ले जाओ!”।  जबलपुर के ग्रामीण इलाकों में टमाटर और शिमला मिर्च उगाने वाले किसान इन दिनों भारी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। इस साल टमाटर की बंपर पैदावार हुई है, लेकिन बाजार में इसके दाम इतने गिर गए हैं कि किसानों को लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। वही कटनी में फुटकर बाजार में 60 रुपये पसेरी का भाव बिक रहा है।

आलम यह है कि कई किसान तो अपने खेतों से टमाटर मुफ्त में बांट रहे हैं, क्योंकि उन्हें तोड़ने और मंडी तक ले जाने का खर्च भी नहीं मिल पा रहा है। इस साल जबलपुर के ग्रामीण क्षेत्र में टमाटर के दाम किसानों की कमर तोड़ रहे हैं।