Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: लोकप्रिय टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma) के हाल ही में 3000 एपिसोड पूरे हो गए। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के कलाकारों ने इसका जश्न भी मनाया। अब इस शो के फैंस के खुशखबरी है कि दया बेन उर्फ दिशा वकानी (Disha Vakani) जल्द ही शो में वापसी कर रही हैं।
इस कॉमेडी शो में दया बेन (दिशा वकानी) की कमी लंबे समय से दर्शकों को खल रही है, जिन्होंने तीन साल पहले मेटरनिटी लीव ली थी। दया बेन और जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी की जोड़ी की जबर्दस्त फैन फालोइंग हैं। तीन साल से शो से दूर होने के बावजूद उनका क्रेज कम नहीं हुआ है और मेकर्स ने उनके रोल के लिए किसी दूसरी एक्ट्रेस को अनुबंधित नहीं किया है।
दिशा वकानी जब मां बनी तो उन्होंने मेकर्स से थोड़ा समय और मांगा था ताकि वे अपनी बेटी का ध्यान रख सकें। इसके बाद ऐसी खबरें सामने आई थी कि दया बेन कुछ एपिसोड के लिए काम करना चाहती थी, जिसके लिए मेकर्स राजी नहीं थे।
Related
Follow Us