T20 World Cup
बांग्लादेश अपनी हठ पर कायम है और आईसीसी के अल्टीमेटम के बावजूद उसने एक बार फिर दोहराया है कि वह भारत में टी20 विश्व कप के मैच नहीं खेलेगा। ढाका में गुरुवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और खिलाड़ियों की अंतरिम सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल के साथ बैठक हुई। इस बैठक के बाद बीसीबी के अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम बुलबुल ने बताया कि उनका रुख स्पष्ट है।
अमिनुल ने कहा, आईसीसी ने भारत से बाहर मैच आयोजित करने के हमारे अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था। हमें विश्व क्रिकेट की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसकी लोकप्रियता घट रही है। उन्होंने दो करोड़ लोगों को कैद कर रखा है। क्रिकेट ओलंपिक में शामिल होने जा रहा है, लेकिन अगर हमारे जैसा देश वहां नहीं जा रहा है, तो यह आईसीसी की विफलता है। उन्होंने हमें 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन वैश्विक संस्था ऐसा नहीं करती हैं। आईसीसी श्रीलंका को सह-मेजबान कह रहा है। वे सह-मेजबान नहीं हैं। यह एक हाइब्रिड मॉडल है।
बांग्लादेश को अब भी उम्मीद
बांग्लादेश की अंतरिम सरकरार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने कहा, हमें उम्मीद है कि आईसीसी हमें श्रीलंका में खेलने का मौका देगी। भारत न जाने का फैसला हमारी सरकार ने लिया है। हालांकि हमारे क्रिकेटरों ने विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने के लिए कड़ी मेहनत की है लेकिन भारत में खेलने को लेकर सुरक्षा का खतरा अब भी बना हुआ है। यह चिंता किसी काल्पनिक विश्लेषण पर आधारित नहीं है। हम अब भी उम्मीद नहीं छोड़ रहे हैं। हमारी टीम तैयार है। हमें उम्मीद है कि आईसीसी हमारे वास्तविक सुरक्षा जोखिमों पर विचार करके हमें श्रीलंका में खेलने की इजाजत देकर न्याय करेगा।
- इस विवाद की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) द्वारा बांग्लादेश के स्टार पेसर मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से रिलीज करने के बाद हुई।
- बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने फिर भारत में सुरक्षा का हवाला देकर टी20 विश्व कप के मैच भारत में नहीं खेलने की मांग की।
- उन्होंने आईसीसी के सामने यह भी विकल्प रखा कि बांग्लादेश को ग्रुप सी से हटाकर ग्रुप बी में शामिल किया जाए और आयरलैंड को ग्रुप सी में भेजा जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि ग्रुप बी के मैच श्रीलंका में होने हैं।
- आईसीसी के अधिकारियों ने बांग्लादेश में बीसीबी के अधिकारियों के साथ बैठक की थी।
- फिर 21 जनवरी को आईसीसी बोर्ड की बैठक हुई जिसमें बांग्लादेश की मांग बहुमत के आधार पर खारिज कर दी गई।
- आईसीसी ने बांग्लादेश को अल्टीमेटम दे दिया कि या तो वह तय कार्यक्रम के अनुसार भारत में खेले या उसकी जगह स्कॉटलैंड की टीम में शामिल किया जाएगा।
- आईसीसी के अल्टीमेटम के बाद बीसीबी और खिलाड़ियों की अंतरिम सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल के साथ बैठक हुई।
- बैठक के बाद बीसीबी ने फिर पुराना राग अलापते हुए कहा कि उसकी टीम भारत नहीं जाएगी।
- आईसीसी पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि तय कार्यक्रम में बदलाव नहीं होगा, ऐसे में यह देखना होगा कि बांग्लादेश के हठ के बाद क्रिकेट की वैश्विक संस्था का क्या रुख होता है।
आसिफ नजरुल के साथ बैठक में बीसीबी अध्यक्ष अमिनुल, सीईओ निजामुद्दीन के साथ-साथ बांग्लादेश टीम के कुछ खिलाड़ी शामिल थे। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, खिलाड़ी विश्व कप में हिस्सा लेना चाहते हैं, लेकिन बीसीबी ने बैठक के बाद एक बार फिर पुराना राग अलापा है और कहा है कि उनकी टीम इस टूर्नामेंट के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगी।
-
डीजीपी के सख्त निर्देशों के बाद भी नहीं थम रहा रील्स का क्रेज, क्या MP में भी लागू होगी सोशल मीडिया पॉलिसी? -
नेपाल में तबाही के बाद हरकत में भारत: पीएम मोदी ने बालेन शाह से की बात, सीमा पर SSB तैनात, जल्द पहुंचेगी राहत सामग्री -
नाले के पुनर्निर्माण के लिए खुदाई करके नाला निर्माण पूरा कराना भूले अधिकारी, माधवनगर गेट के पास प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार -
मध्य प्रदेश में UCC बिल को राज्यपाल की हरी झंडी, राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव -
इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ मोहिनी अट्टम द्वारा आयोजित ‘विजया अवॉर्ड्स 2026’ के लिए चयनित हुईं शहर की युवा कथक कलाकार आस्था सिजारिया -
Katni: गहोई समाज का 21वां कजलियाँ मिलन समारोह 30 अगस्त को, 10 वयोवृद्ध होंगे सम्मानित -
गंगा एक्सप्रेसवे: अब प्रयागराज से सीधे हरिद्वार तक दौड़ेगी गाड़ियां, यूपी कैबिनेट ने दी हरी झंडी -
सरकारी स्कूलों के छात्र भी पढ़ेंगे डिजिटली: एमपी के 6वीं से 8वीं तक के बच्चों के लिए शुरू होंगी ई-क्लासेस, टैबलेट और मोबाइल से होगी पढ़ाई -
नेपाल में कुदरत का कहर: रसुवा में तिब्बत से आई बाढ़ से भारी तबाही, 105 भारतीयों समेत 384 यात्री लापता -
नेपाल बाढ़ हादसा: रसुवा में लापता 291 विदेशी नागरिकों में 105 भारतीय शामिल, +977-9851289445जारी हुए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर -
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: बुमराह का सिंहासन छिना, मिचेल स्टार्क बने दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज -
महंगाई पर करारा प्रहार: दिल्ली समेत 5 प्रमुख शहरों को मिलेगी ₹35 किलो प्याज, नासिक से 800 मीट्रिक टन प्याज लेकर निकली ‘कांदा एक्सप्रेस’ -
तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ ने नेपाल में मचाई भारी तबाही, 1000 लोगों के बहने की आशंका; 5 जिलों में अलर्ट जारी -
घर खड़ी रही कार, फिर भी कट गया टोल: MPRDC के ‘जादुई’ फास्टैग सिस्टम से उड़ गए ₹88 -
भाई को राखी बांधने से पहले भगवान गणेश को क्यों अर्पित करते हैं रक्षा सूत्र? जानें धार्मिक महत्व व शुभ मुहूर्त -
सिंगरौली में सरकारी फायर ब्रिगेड से धुली BJP विधायक की निजी कार, वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल -
कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी मामला: कैबिनेट का फैसला, मंत्री विजय शाह पर अभियोजन की मंजूरी नहीं देगी सरकार -
लश्कर-ए-तैयबा का पाकिस्तान में बड़ा विस्तार: सिंध में बनाए 7 नए मरकज, ISI और सरकारी तंत्र से मिल रही सुरक्षा -
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे मालनपुर में गोदरेज की नई इकाई का शुभारंभ -
शक्कर के बाद अब गुड़ के दामों में उछाल: त्योहारी सीजन से पहले बढ़ा महंगाई का बोझ
