नेपाल बाढ़ हादसा: रसुवा में लापता 291 विदेशी नागरिकों में 105 भारतीय शामिल, +977-9851289445जारी हुए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर

नेपाल बाढ़ हादसा: रसुवा में लापता 291 विदेशी नागरिकों में 105 भारतीय शामिल, जारी हुए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर

नेपाल। नेपाल के रसुवा इलाके में तिब्बत की ओर से आई विनाशकारी बाढ़ के बाद स्थिति गंभीर बनी हुई है। नेपाल टूरिज़्म बोर्ड द्वारा दी गई नवीनतम जानकारी के अनुसार, इस आपदा के बाद से लापता हुए 291 विदेशी नागरिकों में कम से कम 105 भारतीय पर्यटक भी शामिल हैं।

बाढ़ प्रभावित रसुवा और टिमुरे बाजार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

नेपाल सरकार और टूरिस्ट पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर

प्रभावितों की सहायता और लापता पर्यटकों की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए नेपाल सरकार और टूरिज़्म बोर्ड ने त्वरित आपातकालीन नंबर जारी किए हैं:

नेपाल में फंसे या प्रभावित पर्यटकों के परिजन इन नंबरों पर संपर्क करके तुरंत सहायता या जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Exit mobile version