Latestअंतराष्ट्रीय
नेपाल में बाढ़-सैलाब से हाहाकार: 270 लोगों की मौत, 1000 लापता; 288 भारतीय भी गायब, विदेश मंत्रालय ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

नेपाल में बाढ़-सैलाब से हाहाकार: 270 लोगों की मौत, 1000 लापता; 288 भारतीय भी गायब, विदेश मंत्रालय ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
नेपाल में आए भीषण सैलाब और बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 270 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 1000 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। चिंता की बात यह है कि इस त्रासदी में 288 भारतीय नागरिक भी लापता बताए जा रहे हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। भारत सरकार और काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने 24×7 इमरजेंसी कंट्रोल रूम स्थापित कर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
विभिन्न जिलों से बरामद शवों का आंकड़ा (नेपाल पुलिस):
- चितवन: 108
- नवलपरासी पूर्व: 62
- धादिंग: 27
- गोरखा: 20
- रसुवा: 17
- नवलपरासी पश्चिम: 15
- नुवाकोट: 12
- तनहुन: 09
जरूरी आपातकालीन व हेल्पलाइन नंबर (Helpline Numbers)
1. भारत विदेश मंत्रालय (Special 24×7 Control Room):
- टेलीफोन नंबर: +91 11 2308 8718 | +91 11 2308 8719
- WhatsApp नंबर: +91 9968291988
- ईमेल: situationroom@mea.gov.in
2. भारतीय दूतावास, काठमांडू (WhatsApp सुविधा उपलब्ध):
- +977 985 131 6807
- +977 970 910 7500
- +977 981 032 6117
3. प्रमुख नेपाली अधिकारियों एवं एजेंसियों के नंबर:
- टूरिस्ट पुलिस: +977 9851289445
- नेपाल सेना: +977 9851072914 (ईमेल: dgmi-foreign@inepalarmy.mil.np)
- NDRRMA: +977 9851320269 / +977 9849281097
- चितवन पुलिस / असिस्टेंट CDO: +977 9855013999 / +977 9855088891
- धाडिंग पुलिस / CDO: +977 9851229860 / +977 9851247777
- रसुवा पुलिस / असिस्टेंट CDO: +977 9851254960 / +977 9851164422
- नुवाकोट पुलिस / असिस्टेंट CDO: +977 9851282380 / +977 9851248777








