Sunday, May 17, 2026
Latest:
Latest

T20 WC Prize Money Announcement: ICC ने टी20 विश्व कप के प्राइज मनी की घोषणा की, विजेता-उपविजेता को मिलेगी इतनी रकम

T20 WC Prize Money Announcement: ICC ने टी20 विश्व कप के प्राइज मनी की घोषणा की, विजेता-उपविजेता को मिलेगी इतनी रकम, आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए प्राइज मनी की घोषणा कर दी है। आईसीसी ने टूर्नामेंट में प्राइज मनी का बजट 93.51 करोड़ रुपये (11.25 मिलियन यूएस डॉलर) रखा है, जो कि एक रिकॉर्ड है। यह पिछले सभी आईसीसी टी20 विश्व कप टूर्नामेंट से ज्यादा है। वहीं, पिछले साल भारत में हुए वनडे विश्व कप में प्राइज मनी का बजट 82.93 करोड़ रुपये (10 मिलियन अमेरिकी डॉलर) था। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। टूर्नामेंट का फाइनल 29 जून को होगा।

आईसीसी ने सोमवार को बताया कि विजेता टीम को 20.36 करोड़ रुपये (2.45 मिलियन यूएस डॉलर) मिलेंगे। पिछले किसी भी टी20 विश्व कप टीम में विजेता टीम को इतने रुपये नहीं मिले थे। इस साल रिकॉर्ड 20 टीमें इस टूर्नामेंट में खेल रही हैं। इस वजह से इसे अब तक का सबसे बड़ा टी20 विश्व कप कहा जा रहा है। वहीं, फाइनल में हारने वाली टीम को 10.64 करोड़ रुपये (1.28 मिलियन अमेरिकी डॉलर) से संतोष करना पड़ेगा। सेमीफाइनल खेलकर बाहर होने वाली टीमों को 6.54 करोड़ रुपये मिलेंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम