Latest
T20 World Cup आईसीसी के अल्टीमेटम के बावजूद बांग्लादेश ने एक बार फिर दोहराया है कि वह भारत में टी20 विश्व कप के मैच नहीं खेलेगा

T20 World Cup
बांग्लादेश अपनी हठ पर कायम है और आईसीसी के अल्टीमेटम के बावजूद उसने एक बार फिर दोहराया है कि वह भारत में टी20 विश्व कप के मैच नहीं खेलेगा। ढाका में गुरुवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और खिलाड़ियों की अंतरिम सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल के साथ बैठक हुई। इस बैठक के बाद बीसीबी के अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम बुलबुल ने बताया कि उनका रुख स्पष्ट है।
आसिफ नजरुल के साथ बैठक में बीसीबी अध्यक्ष अमिनुल, सीईओ निजामुद्दीन के साथ-साथ बांग्लादेश टीम के कुछ खिलाड़ी शामिल थे। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, खिलाड़ी विश्व कप में हिस्सा लेना चाहते हैं, लेकिन बीसीबी ने बैठक के बाद एक बार फिर पुराना राग अलापा है और कहा है कि उनकी टीम इस टूर्नामेंट के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगी।








