
T20 Ind Vs Pak महाशिवरात्रि पर भारत का विजयी अभिषेक लगातार आठवीं बार पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में धूल चटाई। भारत ने पाकिस्तान को कोलंबो में T20 वर्ल्ड कप में लगातार आठवीं बार हरा कर सुपर 8 में जगह पक्की कर ली। ईशान किशन की ताबड़तोड़ पारी से भारत ने 175 रन बनाए थे। पहले ही ओव्हर में हार्दिक पण्ड्या ने विकेट चटकाया फिर बुमराह ने दूसरे ओवर में 2 विकेट लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी । भारत ने एक और रविवार को पाकिस्तान को बुरी तरह से परास्त कर एक अनोखा रिकॉर्ड भी बना लिया।
176 चेज कर रही पाकिस्तानी टीम 114 पर ऑलआउट; ईशान ने 40 बॉल पर 77 रन बनाए भारत ने 61 रन से बड़ी जीत हासिल की।

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के 176 रन के टारगेट का पीछा कर रही पाकिस्तान की आधी टीम तो 10 ओव्हर में ही में पवेलियन लौट गई थी। 12 ओवर में पाकिस्तान टीम का स्कोर 78/7 हो गया तब भारत से पाकिस्तान ने हार मान ली ।
इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया है। टीम लगातार 3 जीत के साथ ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है।
रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 176 रन का टारगेट चेज कर रही पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट झटके।

कुलदीप यादव ने मोहम्मद नवाज (4 रन) को शिवम दुबे के हाथों कैच कराया। उन्हें पहला विकेट मिला है। अक्षर पटेल ने उस्मान खान (44 रन) और बाबर आजम (5 रन) के विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने सलमान अली आगा (6 रन) और सईम अयूब (6 रन) को पवेलियन भेजा। हार्दिक पंड्या ने साहिबजादा फरहान (जीरो) को आउट किया।

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने 40 बॉल पर 77 रन की पारी खेली। इस पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। कप्तान सूर्यकुमार ने 32 रन बनाए। सईम अयूब ने 3 विकेट।
अक्षर पटेल ने 11वें ओवर में उस्मान खान (44 रन) को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों स्टंपिंग कराया। उन्होंने बाबर आजम (5 रन) को बोल्ड किया।
जसप्रीत बुमराह ने सलमान अली आगा (6 रन) और सईम अयूब (6 रन) को पवेलियन भेजा। हार्दिक पंड्या ने साहिबजादा फरहान (जीरो) को आउट किया।
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने 40 बॉल पर 77 रन की पारी खेली। इस पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। कप्तान सूर्यकुमार ने 32 रन बनाए। सईम अयूब ने 3 विकेट लिए।
धुरंधर फिल्म के रैपर हनुमानकाइंड ने परफॉर्म किया टॉस से पहले धुरंधर फिल्म के रैपर हनुमानकाइंड ने परफॉर्म किया। ये वही सिंगर हैं, जिनके गाने पर पाकिस्तान में विवाद हो गया था। उन्होंने टाइटल ट्रैक सहित कई गाने परफॉर्म किए।
टॉस के दौरान आपस में हाथ नहीं मिलाया टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया। भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले साल एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में किया गया था।








