katniमध्यप्रदेश

शारीरिक विकास के लिए तैराकी एक अच्छा व्यायाम – डाॅ0 शर्मा,सायना स्कूल में बारहवीं वार्षिक अंतरसदनीय तैराकी प्रतियोगिता संपन्न,चमचमाती ट्राॅफी पर एमराल्ड हाउस का कब्जा बरकरार

शारीरिक विकास के लिए तैराकी एक अच्छा व्यायाम – डाॅ0 शर्मा,सायना स्कूल में बारहवीं वार्षिक अंतरसदनीय तैराकी प्रतियोगिता संपन्न,चमचमाती ट्राॅफी पर एमराल्ड हाउस का कब्जा बरकरा

कटनी, सायना इन्टरनेषनल स्कूल में बारहवीं वार्षिक अंतरसदनीय तैराकी प्रतियोगिता हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य डाॅ0 आदित्य कुमार शर्मा, प्रबंधन समिति के प्रतिनिधि  ऋषि अरोरा हेडमास्टर(डे स्कूल)  कमल सरेचा, हेडमास्टर (छात्रावास) डाॅ0 लोकेश दुबे एवं प्राइमरी समन्वयक श्रीमती रीत मोंगा को पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। तदोपरान्त प्रतियोगिता में 50 मीटर फ्री स्टाइल, 50 मीटर बैक स्ट्रोक और 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया । तैराकी प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा के उपरांत प्रथम पुरस्कार की ट्राॅफी पर एमराल्ड हाउस ने अपना कब्जा बरकरार रखा। द्वितीय स्थान पर रूबी हाउस रहा। अभिराज लोधी, ,आदित्यवीर सिंह, दिव्यांशी तिवारी सर्वश्रेष्ठ तैराक घोषित किए गए। इस सुअवसर पर प्राचार्य डाॅ0 आदित्य कुमार शर्मा ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि शारीरिक विकास के लिए तैराकी एक अच्छा व्यायाम है।नियमित रूपसे तैराकी करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। यह पूरे षरीर की एक बेहतरीन कसरत है जो वजन घटाने , दिल को मजबूत बनाने और तनाव कम करने में मदद करती है। सभी प्रतिभागी अत्यंत कुशल हैं । सायना के प्राचार्य ने सभी प्रशिक्षकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सचमुच आप सभी बधाई के पात्र हैं। आभार प्रदर्शन स्पोट्रर्स कैपटन यशी गुप्ता ने किया । सायना के क्रीडा विभागाध्यक्ष दीपक बलयानी एवं कोच श्रीमती पिंकी बलयानी ने अरूण शर्मा के साथ सभी को धन्यवाद दिया। साथ ही वंदे मातरम् गायन से कार्यक्रम का समापन किया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन राज शुक्ला एवं वैशाली चतुर्वेदी ने किया ।

Back to top button