कटनी: झूलेलाल चालीसा महोत्सव में गूंजी सिंधी संस्कृति की मिठास, ‘मॉम एंड मी’ कुकिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने बनाए पारंपरिक व्यंजन

कटनी: झूलेलाल चालीसा महोत्सव में गूंजी सिंधी संस्कृति की मिठास, ‘मॉम एंड मी’ कुकिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने बनाए पारंपरिक व्यंजन

कटनी: कटनी की पुरानी बस्ती स्थित ऐतिहासिक झूलेलाल मंदिर में झूलेलाल चालीसा महोत्सव बड़े ही धूमधाम और अपार श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है। लगातार 40 दिनों तक चलने वाले इस पावन महोत्सव के तहत प्रतिदिन भव्य आरती का आयोजन हो रहा है। इसके साथ ही, सिंधी समाज की महिलाओं द्वारा हर दिन एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज मंदिर परिसर में ‘मॉम एंड मी’ (Mom & Me) फूड मेकिंग कॉम्पिटिशन का भव्य आयोजन किया गया। । मधु खूबचंदानी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बदलते दौर में नई पीढ़ी और बच्चों को सिंधी भाषा, परंपराओं एवं व्यंजनों से जोड़े रखना है। साथ ही बच्चों को मोबाइल स्क्रीन से दूर रखकर माता-पिता के साथ समय बिताने और गृह-कार्यों में हाथ बंटवाने की प्रेरणा देना है।
सिंधी व्यंजनों की रही धूम, पिता-पुत्री की जोड़ी ने भी जीता दिल
कार्यक्रम में शहर की महिलाओं और बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों ने अपनी माताओं के सहयोग से एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट सिंधी व्यंजन तैयार किए। रसोई में मां और बच्चों की जुगलबंदी देखते ही बन रही थी। आयोजन का एक विशेष आकर्षण तब देखने को मिला जब एक प्रतिभागी बच्चे ने अपने पिता के साथ मिलकर पारंपरिक मीठा पकवान तैयार किया, जिसे सभी ने खूब सराहा।
प्रतिभागियों की सूची
आयोजन में शामिल मुख्य सहयोगियों एवं मॉम एंड मी की प्रमुख टीमों की सूची इस प्रकार है:
मॉम एंड मी (मां-बच्चे व परिवार की जोड़ियां):
- सिमर और सुमति
- अंकिता और हिमांशी आसवानी
- धैर्य और मुस्कान झामनानी
- काजल और यशमिता दुलानी
- पावनी और दिशिया जैसवानी
- रजनी और अनन्या सचदेवा
- आनंद और ज्योति
- आराध्या और स्नेहल
- नेहा और रोशन सीतलानी
- प्रगति और लता नायानी
- शिक्षा और पूजा मंगलानी
- अनुष्का और वर्षा पुरुस्वानी
- वेदांश और कृतिका झामनानी
- देवांश मूलचंदानी
- दैविक मूलचंदानी

सहभागी महिलाएं व समाजजन:
- शमा माखीजा
- मनीषा माखीजा
- मधु खूबचंदानी
- तुलसी खूबचंदानी
- रिद्धी सीतलानी
- काव्या सलूजा
- सिमरन चेतवानी
- कृतिका झामनानी
- मुस्कान झामनानी
- रजनी सचदेवा
- कृपा डोडानी
- शालनी सोमयानी
- समदड़िया बहलानी
- ममता बहलानी
- विद्या बहलानी
- नीलू बहलानी
- वर्षा पुरुस्वानी
- नीलम जगवानी
- अंकिता आसवानी
- सपना मूलचंदानी
- पूजा मूलचंदानी
- कुक्कू मेघानी
- लवली गंगवानी
कर्यक्रम में जजमेंट कविता पमनानी, लक्ष्मी खूबचंदानी ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई तथा समाज के वरिष्ठों ने बच्चों को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जुड़े रहने का आशीर्वाद दिया।








