Wednesday, April 29, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

Suspended: MP में लापरवाही पर एक्शन- सहायक अध्यापक और 2 कर्मचारी निलंबित 

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा (Rewa) और विदिशा जिले (Vidisha) में लापरवाही पर कार्रवाई की गई है। रीवा जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने शासकीय उ.मा.वि. तिवनी (Government School) में पदस्थ सहायक अध्यापक विजय तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspended)कर दिया गया है। विजय तिवारी को घोर वित्तीय अनियमितता, लापरवाही व कपटपूर्ण एवं कूटरचित कार्य किये जाने का दोषी पाते हुए निलंबित कर मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायपुर कर्चुलियान नियत किया गया है।

इसके अलावा विदिशा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुल्हार में पदस्थ दो स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन नही करने तथा मुख्यालय पर निवास नही करने के फलस्वरूप उपरोक्त दोनो कर्मचारियों को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ संजय खरे के द्वारा निलंबित (Suspended) किया गया है।निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम