Latest

सुनीता विलियम्स 2025 में धरती पर वापस लौटेंगी! NASA का नया प्लान

सुनीता विलियम्स 2025 में धरती पर वापस लौटेंगी! NASA का नया प्लान

सुनीता विलियम्स 2025 में धरती पर वापस लौटेंगी! NASA का नया प्लान बन गया है।।2025 तक धरती पर वापस लौटेंगी सुनीता विलियम्स! स्टारलाइनर से वापस लाना रिस्की, NASA ने बदला प्लान
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने पांच जून को बोइंग के स्टारलाइनर से अंतरिक्ष में उड़ान भरी थी. इस परीक्षण उड़ान के दौरान थ्रस्टर में खराबी आ गई और हीलियम रिसाव के कारण नासा ने कैप्सूल को स्टेशन पर ही खड़ा कर दिया.

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के मिशन पर गईं सुनीता विलियम्स की वापसी का इंतजार खत्म होता नजर नहीं आ रहा है. जानकारी के मुताबिक जिस विमान (बोइंग स्टारलाइनर) में वह गईं थीं, उससे वापसी रिस्की थी, इसलिए फैसला किया गया है कि स्टारलाइनर को बिना किसी अंतरिक्ष यात्री के वापस लाया जाएगा. अब पूरी संभावना है कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर फरवरी 2025 तक वापस लौटें.

अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने पांच जून को बोइंग के स्टारलाइनर से अंतरिक्ष में उड़ान भरी थी. इस परीक्षण उड़ान के दौरान थ्रस्टर में खराबी आ गई और हीलियम रिसाव के कारण नासा ने कैप्सूल को स्टेशन पर ही खड़ा रखा और इंजीनियर इस बात पर विचार कर रहे हैं कि आगे क्या किया जाना चाहिए.

 

अब SpaceX सुनीता विलियम्स को लाएगा वापस
स्पेसएक्स अंतरिक्ष यात्रियों को वापस ला सकता है, लेकिन इसके लिए उन्हें फरवरी 2025 तक वहां रहना पड़ेगा. बता दें कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को स्टेशन पर पहुंचने के एक या दो हफ्ते बाद वापस लौटना था. जानकारी के मुताबिक नासा ने स्टारलाइनर को खाली वापस बुलाने का निर्णय लिया है. वह सितंबर में पृथ्वी पर लौट आएगा.

बोइंग के लिए बड़ा झटका
हालांकि बोइंग ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि अंतरिक्ष और जमीन पर थ्रस्टर के परीक्षण से पता चला है कि स्टारलाइनर अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित वापस लाने में सक्षम है. यह बोइंग की पहली परीक्षण उड़ान थी जिसमें चालक दल सवार था. स्पेस शटल के हटने के बाद नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों की अंतरिक्ष स्टेशन पर आवाजाही का काम बोइंग और स्पेसएक्स को सौंपा है. स्पेसएक्स 2020 से यह काम कर रहा है. हालांकि अब अंतरिक्ष यात्रियों के वापस लिए बिना स्टारलाइनर की वापसी बोइंग के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है.

दोनों अंतरिक्ष यात्री काफी पेशेवर
वहीं नासा के चीफ एस्ट्रोनॉट जो अकाबा ने कहा कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर काफी अनुभवी हैं. उन्होंने इस मिशन के लिए पहले से ही तैयारी की थी. उन्हें यह भी पता था कि ये एक टेस्ट फ्लाइट है और हो सकता है इसमें सब कुछ ठीक न हो. उन्होंने कहा कि बोइंग मिशन की पायलट सुनीता विलियम्स को करीब 322 दिन अंतरिक्ष में रहने का अनुभव है. दोनों अंतरिक्ष यात्री काफी पेशेवर हैं और वह अच्छी तरह से काम कर रहे हैं.

 

Back to top button