Wednesday, May 13, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

गहोई वैश्य वनिता समिति द्वारा नि:शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन

गहोई वैश्य वनिता समिति द्वारा नि:शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन

कटनी -श्री गहोई वैश्य वनिता समिति के तत्वावधान में मनोहर शिशु मंदिर माध्यमिक शाला परिसर आजाद चौक में नि:शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में नेत्र परीक्षण के साथ-साथ बी.पी., शुगर एवं हीमोग्लोबिन जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

नेत्र परीक्षण सतगुरु चित्रकूट चिकित्सालय की विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया, वहीं बी.पी. जांच डॉ. रमेश सोनी एवं हीमोग्लोबिन जांच डॉ. संदीप तिवारी द्वारा की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ वीणापाणि के पूजन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। उपस्थित अतिथियों एवं सम्मानित जनों का आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सरपंच श्री हजारीलाल नौगरहिया जी ने कहा कि “नेत्र शिविर समाज सेवा का अत्यंत पुण्य एवं सराहनीय कार्य है।”

श्री ओकार बहरे जी ने समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि वनिता समिति सदैव जनहित एवं सेवा कार्यों के लिए समर्पित रहती है।

श्री अशोक सेठिया ने कहा कि समाज में ऐसे प्रेरणादायक एवं जनकल्याणकारी कार्य निरंतर होते रहने चाहिए।

ट्रस्ट कमेटी सचिव श्री राकेश सुहाने जी ने समिति के सेवा भाव की सराहना की।

समिति अध्यक्ष श्रीमती ऊषा नौगरहिया ने बताया कि पिछले नौ वर्षों से समिति द्वारा निरंतर इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि समाज का हर वर्ग — गरीब एवं जरूरतमंद सहित — स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने सभी से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील भी की।

शिविर में लगभग 200 लोगों ने नेत्र, शुगर, हीमोग्लोबिन एवं बी.पी. जांच कराई। इनमें से 20 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चित्रकूट भेजा गया तथा लगभग 50 लोगों को नि:शुल्क चश्मे एवं आई ड्रॉप वितरित किए गए।

अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस के उपलक्ष्य में समिति की महिलाओं द्वारा केक काटकर हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ संघ अध्यक्ष श्री केशव छिरोल्या, श्री पुरुषोत्तम सोनी , भागीरथ बहरे जगदीश बरसैंया नवयुवक मंडल अध्यक्ष श्री राहुल सुहाने, सुशील बरसैया, चंचल कनकने अग्रज लहारिया रवि कस्तवार दीपक नौगरहिया विनय कंदेंले ओम त्रिसोलिया, महिला मंडल अध्यक्ष सीमा गांधी, अन्नपूर्णा सरावगी, रेखा चौदहा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव विभा कंदेले, आरती सेठिया, प्रतिभा सेठिया, सीमा बहरे, रानो रावत, रुचि कंदेले, साधना सेठिया, रजनी बिलैया, खुशबू त्रिसोलिया, कीर्ति मोदी, भारती डेगरे, मधु बरसैया, अनिता कनकने, दीप श्री नौगरहिया, पिंकी जार, शेलू चौदहा मुदिता कंदेले एवं नैनी बरसैया का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के अंत में विभा कंदेले ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि