नई दिल्ली। इन कैटेगरी में स्टूडेंट को 25 फीसदी से शुरू लेकर फ्री में सफर करने की सुविधा मिलती है. आगे जानिए किस कैटेगरी में मिलटी है कितनी छूट…। रेलवे अपनी सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ कई अच्छी फैसिलिटीज़ भी दे रही है. शायद ही स्टूडेंट्स को पता हो कि स्टूडेंट्स को रेलवे कई खास फैसिलिटी मुहैया कराती है. रेलवे युवाओं को टिकट खरीदने पर भारी डिस्काउंट देती है.
अगर आप स्टूडेंट हैं तो जाने लें कि भारतीय रेलवे कुछ खास कैटेगरी के तहत छात्रों को बड़ी छूट देती है, जिनमें घर से स्कूल या कॉलेज आना-जाना, टूर, विदेशी छात्रों का सफर, रिसर्च वर्क से संबंधित ट्रैवल आदि समेत 7 कैटेगरी शामिल है. इन कैटेगरी में स्टूडेंट को 25 फीसदी से शुरू लेकर फ्री में सफर करने की सुविधा मिलती है. आगे जानिए किस कैटेगरी में मिलटी है कितनी छूट..
घर से स्कूल आना-जाना: लड़कियां ग्रेजुएशन तक MST से सेकंड क्लास में फ्री में सफर कर सकती हैं. वहीं लड़के 12वीं क्लास तक MST से सेकंड क्लास में फ्री में सफर कर सकते हैं. इसमें मदरसे के बच्चे भी शामिल हैं.
होमटाउन या एजुकेशनल टूर पर जाना: भारतीय रेलवे अपने गृह नगर यानी होमटाउन और एजुकेशनल टूर पर जाने वाले छात्रों को सस्ते में सफर का मौका देता है. इसके तहत जनरल कैटेगरी वाले स्टूडेंट्स के लिए सेकंड और स्लीपर क्लास के किराए में 50 फीसदी की छूट देता है. MST/QST रखने वालों को भी 50 फीसदी डिस्काउंट मिलता है. वहीं SC/ST कैटेगरी वाले स्टूडेंट्स को सेकंड व स्लीपर क्लास टिकट या MST/QST से सफर पर 75 फीसदी की छूट मिलती है.
रिसर्च स्टूडेंट्स, कैंप में जाने वाले स्टूडेंट्स: भारतीय रेलवे 35 साल तक के रिसर्च स्कॉलर्स को रिसर्च से जुड़े कामों के लिए रेल सफर करने के लिए टिकट पर 50 फीसदी की छूट उपलब्ध कराता है. यह छूट सेकंड और स्लीपर क्लास से सफर पर लागू होती है. वर्क कैंप में भाग लेने जा रहे स्टूडेंट्स या नॉन-स्टूडेंट्स को सेकंड और स्लीपर क्लास रेल टिकट पर 25 फीसदी की छूट मिलती है.
एंट्रेंस और सरकारी नौकरी के लिए लिखित परीक्षा देने जाना: ग्रामीण इलाकों के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों को मेडिकल, इंजीनियरिंग आदि के एंट्रेंस एग्जाम के लिए रेल टिकट पर 75 फीसदी छूट मिलती है. यह छूट सेकंड क्लास से सफर के लिए रहती है. UPSC और सेंट्रल स्टाफ सिलेक्शन कमीशंस द्वारा आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को रेल किराए में 50 फीसदी की छूट रहती है. यह सेकंड क्लास से सफर पर लागू होती है.
ग्रामीण इलाकों के बच्चों का सालाना टूर: गांवों के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को साल में एक बार स्टडी टूर के लिए सेकंड क्लास की रेल टिकट में 75 फीसदी छूट मिलती है.
मरीन इंजीनियर्स अप्रेंटिस: मर्केंटाइल मरीन की नेविगेशनल या इंजीनियरिंग ट्रेनिंग करने वाले कैडेट्स और मरीन इंजीनियर अप्रेंटिस को रेलवे सेकंड क्लास और स्लीपर क्लास टिकट पर 50 फीसदी की छूट देता है. यह छूट उन्हें घर से ट्रेनिंग शिप पर आने-जाने के उद्देश्य से सफर करने पर मिलती है.
विदेशी छात्र: भारत में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों को भारत सरकार द्वारा आयोजित कैंप या सेमिनार में जाने के लिए रेलवे सेकंड और स्लीपर क्लास टिकट में 50 फीसदी डिस्काउंट देता है. यह डिस्काउंट छुट्टियों में ऐतिहासिक और अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर जाने के लिए भी रहता है.

