Latest

थाना बरही की अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कठोर कार्यवाही

थाना बरही की अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कठोर कार्यवाही

बरही ।थाना बरही की अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की गईं। पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी श्री अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी श्के.पी. सिंह विजयराघवगढ़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर ट्राली वाहन पर बरही पुलिस के द्वारा कार्यवाही की गयी ।

विवरण- मुखबिर द्वारा दिनांक 01.03.2024 की प्रातः 06/00 बजें सूचना मिली कि ग्राम बुजबुजा बस स्टैंड के पास अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा हैं कि सूचना पर मौके पर पहुंचकर दबिश दी गयी जो ट्रैक्टर ट्राली मे रेत लोड कर परिवहन करना पाया गया जो बिना नम्बर का ट्रैक्टर ट्राली व चालक रितिक कोल पिता नरेश कोल उम्र 19 साल निवासी बुजबुजा बरही थाना बरही जिला कटनी से रेत परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज टी.पी. खनिज विभाग की मांग करने पर नहीं होना बताया व ट्रैक्टर ट्राली मे चोरी की रेत लोड कर परिवहन करते पाये जाने पर मौके पंचनामा एवं धारा 102 जा.फौ. मे ट्रैक्टर मय ट्राली को जप्त किया गया ।

इसी प्रकार ग्राम बिचपुरा मेन रोड पंचायत भवन के पास बिना नम्बर का ट्रैक्टर मय ट्राली व चालक मिला जिसका नाम पता पूछा गया ।

जिसने अपना नाम रमदमन सिह पिता फूल सिह गोड उम्र 23 साल निवासी ग्राम जाजागढ थाना बरही जिला कटनी का रहने वाला बताया जिससे ट्रैक्टर ट्राली मे लोड रेत के संबंध में टी.पी. की मांग करने नहीं होना बताया एवं ट्रैक्टर ट्राली में चोरी की रेत लोड कर परिवहन करते पाये जाने पर मौके पंचनामा एवं धारा 102 जा.फौ.में उपरोक्त ट्रैक्टर मय ट्राली के जप्त किया जाकर दोनों वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये कठोर दंडात्मक कार्यवाही हेतु श्रीमान कलेक्टर महोदय खनिज शाखा कटनी को प्रतिवेदन भेजा जाता है ।
भूमिका – अवैध रूप से रेत चोरी के विरुद्ध कार्यवाही में प्र.आऱ. 437 व्यास गुप्ता, आर. 529 जगत सिह, आर. 661 बृजलाल प्रजापति, आर. 266 सतीष सिह , चालक आर. 372 संजय पाण्डेय की मुख्य भूमिका रही ।

Back to top button