Wednesday, May 13, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

रीवा पुलिस ने बस हादसे में दिखाई अद्भुत बहादुरी, कई यात्रियों की जान बचाई; CM ने किया पुरस्कार देने का ऐलान

रीवा पुलिस ने बस हादसे में दिखाई अद्भुत बहादुरी, कई यात्रियों की जान बचाई; CM ने किया पुरस्कार देने का ऐलान, सिमरिया में हुए बस हादसे के दौरान रीवा पुलिस के जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना मानवता का अद्भुत उदाहरण पेश किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा ड्यूटी से लौटते समय, जवानों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और कई फंसे हुए यात्रियों को मौत के मुंह से बाहर निकाला।

 

हादसे के मौके पर जवान नंगे पैर ही कांच और मलबे के बीच दौड़कर घायलों तक पहुंचे और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। मुख्यमंत्री ने उनके साहस की सराहना करते हुए पुरस्कार देने की घोषणा की।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम