Wednesday, May 13, 2026
Latest:
katniLatest

अग्निवीर सेना भर्ती: आवेदन प्रक्रिया जारी, 1 अप्रैल तक नामांकन करें

कटनी (28 मार्च) अग्निवीर सेना भर्ती: आवेदन प्रक्रिया जारी, 1 अप्रैल तक नामांकन करें, सेना में अग्निवीर (पुरुष) जी०डी०, क्‍लर्क, एस.के.टी., टेक्निकल, ट्रेड्स्मैन (8वीं व 10वीं), महिला सेना पुलिस एवं स्थाई पद नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट (वैट) और सिपाही फार्मा के लिए आवेदन भरने की प्रक्रिया जारी है।

          आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 है। इसकी अधिसूचना इंडियन आर्मी वेबसाइट www.joinindiarmy.nic.in पर उपलब्ध हैं। आगामी वर्ष की अग्निवीर सेना भर्ती के लिए 17 वर्ष 6 माह से 22 वर्ष की आयु के युवा ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

          अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय जबलपुर से टेलीफोन नंबर 7247028996 पर संपर्क कर सकते हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम