Thursday, May 28, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

जेसीबी पर पथराव, ड्राइवर घायल, अधिवक्ताओं ने किया विरोध, कटनी में रजिस्ट्री कार्यालय में अतिक्रमण हटाने पर विवाद

जेसीबी पर पथराव, ड्राइवर घायल,
अधिवक्ताओं ने किया विरोध, कटनी में रजिस्ट्री कार्यालय में अतिक्रमण हटाने पर विवा

कटनी में बुधवार को रजिस्ट्री कार्यालय के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान विवाद हो गया। अमकुही पहाड़ी पर के रजिस्ट्री कार्यालय के आसपास किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए पहुंची जेसीबी मशीन पर पथराव किया गया, जिससे मशीन का कांच टूट गया। ड्राइवर के पैर में चोट आई है।

तहसीलदार वीके मिश्रा ने बताया कि रजिस्ट्री कार्यालय, तहसील कार्यालय और लोकसेवा केंद्र के आसपास कुछ लोगों के किए गए अस्थाई अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। इसमें राजस्व विभाग और नगर निगम की टीमें शामिल थीं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया था। कार्रवाई का कुछ अधिवक्ताओं ने विरोध किया।

अधिवक्ता रविंद्र जायसवाल ने आरोप लगाया कि कार्रवाई नियमानुसार नहीं की गई और बिना कोई नोटिस दिए अतिक्रमण हटाया गया।

पुलिस में करेंगें शिकायत

तहसीलदार ने बताया कि जेसीबी में तोड़फोड़ और ड्राइवर को चोट पहुंचाने की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई जाएगी। विरोध के बावजूद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को पूरा कर लिया।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि