अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध बरही पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही से हड़कंप

IMG 20240825 WA0053

कटनी। पुलिस अधीक्षक ल अभिजीत रंजन के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी विजयराघवगढ़ केपी सिंह के सुपरविजन में थाना प्रभारी बरही शैलेंद्र यादव की अगुआई में चौकी प्रभारी खितौली केके पटेल ने दिनांक 22/08/2024 को खितौली चौकी क्षेत्र में उमडार नदी से अवैध रेत परिवहन होने की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग को सूचना देकर संयुक्त दबिश दी।

ग्राम सुतरी निवासी पवन गुप्ता पिता लालजी गुप्ता के ट्रैक्टर क्रमांक MP21AB1248 को रेत से भरी ट्राली सहित पकड़ा,मौके पर ट्रैक्टर चालक से आवश्यक दस्तावेज मांगने पर नहीं दिखाए गए जिसके चलते राजस्व के अधिकारी एसडीएम विजयराघवगढ़  महेश मंडलोई एवं तहसीलदार बरही नितिन पटेल को सूचना देकर पंचनामा कार्यवाही कराई गई तथा ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त कर सुरक्षार्थ चौकी खितौली में रखा गया,राजस्व विभाग द्वारा प्रकरण तैयार कर खनिज विभाग को अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजा गया है,संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस एवं राजस्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें-  सर्वशक्ति महिला सेवा समिति ने किया निस्वार्थ सेवा करने वाली महिलाओं एवं सामाजिक संस्थाओं का सम्मान