CoronaFEATUREDLatest

Steroid निकला Covid-19 का सबसे बड़ा दुश्मन, WHO ने भी बदली Treatment की गाइडलाइन

पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। इस बीच, दुनियाभर के वैज्ञानिक कोरोना का इलाज खोजने की कोशिश में जुटे हैं। इस बीच, WHO यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अहम जानकारी दी है। WHO के मुताबिक, Covid-19 के इलाज में Steroid (स्टेरॉयड) सबसे कारगार साबित हुआ है।

दुनियाभर में अलग-अलग मौकों पर गंभीर रूप से कोरोना संक्रमित मरीजों को Steroid दिया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इसके बाद WHO ने कोरोना के इलाज की अपनी गाइडलाइन अपडेट करते हुए इलाज में Steroid को भी शामिल कर लिया है। बता दें, आमतौर पर बॉडी बिल्डिंग वाले Steroid का इस्तेमाल करते हैं।

WHO के मुताबिक, कॉर्टिकोस्टेरॉइड दवाओं से गंभीर रूप से बीमार COVID-19 रोगियों का इलाज करने से मृत्यु का जोखिम 20% तक कम हो जाता है। कॉर्टिकोस्टेरॉइड से इलाज करने पर मरने वाले 1,000 रोगियों में से 87 को बचाया जा सकता है।

इस बारे में 7 अंतरराष्ट्रीय परीक्षणों का विश्लेषण करने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसके इलाज को मंजूरी दे दी है। इन अंतरराष्ट्रीय परीक्षणों में कम खुराक वाली हाइड्रोकार्टिसोन, डेक्सामेथासोन और मेथिलप्रेडिसोलोन का उपयोग किया गया था। इन दवाओं का प्रयोग गंभीर रूप से बीमार मरीजों पर ही किया गया।

शोधकर्ताओं ने एक बयान में कहा, कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स से इलाज के बाद कोरोना का मात देने वालों का आंकड़ा 68% पाया गया है। WHO की क्लिनिकल केयर लीड जेनेट डियाज ने कहा कि वे गंभीर रूप से बीमार COVID-19 रोगियों में स्टेरॉयड के उपयोग के लिए अपनी गाइडलाइन को अपडेट कर रहे हैं।

ब्रिटेन में ब्रिस्टल विश्वविद्यालय के महामारी विज्ञान के प्रोफेसर जोनाथन स्टर्न के अनुसार, स्टेरॉयड एक सस्ती और आसानी से उपलब्ध दवा है। हमारे विश्लेषण ने पुष्टि की है कि यह लोगों में COVID -19 से सबसे अधिक प्रभावित होने वाली मौतों को कम करने में प्रभावी हैं।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, स्पेन और संयुक्त राज्य अमेरिका में शोधकर्ताओं द्वारा किए गए परीक्षणों में लगातार यही संकेत मिला है कि यह दवा हर उम्र और लिंग के मरीजों के लिए फायदेमंद है। इस बारे में अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन के जर्नल में विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की गई है।

जानिए क्या है स्टेरॉयड

Steroid एक प्रकार का केमिकल होता है जो शरीर के अंदर ही बनता है। इसके अलावा इसे ऊपरीतौर पर भी लिया जा सकता है। कई बीमारियों के इलाज में इसे कारगार पाया गया है। Steroid को ऐसी दवा के रूप में भी जाना जाता है जो मांसपेशियों का विकास करती है। अक्सर खिलाड़ी किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से पहले इसका इस्तेमाल करते हैं जो बिल्कुल प्रतिबंधित है।

Back to top button