चेतनोदय तीर्थ में श्री जी का मस्ताकाभिषेक, नंदीश्वर मंदिर का कलशारोहण

IMG 20250216 WA0071

चेतनोदय तीर्थ में श्री जी का मस्ताकाभिषेक, नंदीश्वर मंदिर का कलशारोह

कटनी-आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज नवाचार्य समय सागर जी महाराज के आशीवार्द एवं श्री 108 जगत पूज्य मुनि पुगंव सुधा सागर जी महाराज जी की प्रेरणा से दिगम्बर जैन समाज पंचायत समिति के तत्वावधान में भूमि प्रदाता ससिं कन्हैयालाल गिरधारी लाल धर्मार्थ ट्रस्ट की भूमि पर चेतनोदय तीर्थ क्षेत्र में भगवान का प्रथम मस्ताकाभिषेक प्रात: श्री 1008 मुनि सुब्रतनाथ बड़े मंदिर का कलशारोहण डॉ. शिखर जैन, श्रीमती अलका जैन, नंदीश्वर मंदिर का कलशारोहण सुनील जैन सोनू द्वारा एवं ध्वजारोहण ससिं संदीप जैन, मंत्री बिनी जैन द्वारा करने के पश्चात भगवान का प्रथम मस्तकाभिषेक मंदिर पुण्र्याजक परिवार ससिं उत्तमचंद अनुराग कुमार, अनुज जैन द्वारा एवं द्वितीय कलश अभय कुमार, चक्रेश कुमार, राजेश कुमार, सर्वज्ञ परिवार द्वारा करने के पश्चात 501 श्रद्धालु बंधुओं द्वारा महामस्तकाभिषेक कर पुण्यलाभ अर्जित किया। शांति धारा का वाचन तीर्थ चक्रवर्ती मुनि पुगंव सुधा सागर जी द्वारा एवं कार्यक्रम का संचालन बाल ब्रम्हचारी प्रदीप भैया द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जैन समाज के लोगों की उपस्थिति रही।

इसे भी पढ़ें-  4 year old boy killed for chocolate: मध्य प्रदेश के शामगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना, सिर्फ एक चॉकलेट के लिए 12 साल की लड़की ने मासूम को पानी के टैंक में डुबोया