Monday, April 27, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

डी पी एस में निरंतर उत्साह के साथ चल रहा स्पोर्ट्स मीट

डी पी एस में निरंतर उत्साह के साथ चल रहा स्पोर्ट्स मी

कटनी -विगत दो हफ्तों से दिल्ली पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव अपने चरम पर है। इस खेल महोत्सव के अर्तगत कक्षा पाँचवी से आठवी तक के छात्रों का फुटबॉल मैच सपन्न हुभा। जिसमे प्रथम स्थान पर रेड हाऊस ने अपना परचम लहराया तो ग्रीन हाउस ने द्वतीय स्थान पर अपनी जीत सुनिश्चत की। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए छात्राओं के खो-खो मैच का ट्रायल भी किया गया। जिसमें ग्रीन हाऊस, रेड हाऊस, यलो हाऊस, छात्राओं ने बढ़चढकर हिस्सा लिया।
यहाँ पर मौजूद सभी दर्शकों ने खिलाडियों का खूब उत्साहवर्धन किया।

साथ ही खिलाडियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। वहाँ उपस्थित वि‌द्यार्थी दर्शकों ने अपनी-अपनी टीम का हौसला बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
बच्चों का उत्साह और अधिक चरम पर पहुंच गया जब वि‌द्यालय की प्राचार्या श्रीमती सीमा दुबे एवं उपप्राचार्या श्रीमती शबनम अख्तर ने दर्शक दीर्घा के साथ बच्चो की हौसला अफजाई की |

वि‌द्यालय निर्देशिका श्रीमती जूही जैन ने बच्चों के खेल में प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि वे जीवन में सर्वागीण विकास करे एवं उनका भविष्य उज्ज्वल ह

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि